ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

दुबई ने भारत समेत अन्य देशों से आने वालों को दी यात्रा प्रतिबंधों में छूट, जानिए क्या रखी है शर्त

दुबई। दुबई ने भारत समेत कई अन्य देशों से आने वाले अपने निवासियों के लिए यात्रा प्रतिबंधों में ढील दे दी है। इन लोगों को यूएई द्वारा स्वीकृत टीके की दोनों खुराक लेनी होगी। गल्फ न्यूज के मुताबिक दुबई में संकट एवं आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति ने दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के संबंध में दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल को अपडेट करने की घोषणा की। भारत से दुबई आने वाले ऐसे यात्रियों को केवल वैध वीजा की आवश्यकता होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई सरकार ने जिन चार टीकों को मान्यता दी है उनमें सिनोफार्मा, फाइजर-बायोनटेक, स्पूतनिक-वी और ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका का टीका शामिल है।

23 जून से लागू हो रहा नियम

गल्फ न्यूज ने बताया कि दुबई में संकट और आपदा प्रबंधन की सर्वोच्च समिति, शेख मंसूर बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की अध्यक्षता में 23 जून से दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और भारत से आने वाले यात्रियों के लिए दुबई के यात्रा प्रोटोकॉल के अपडेट की घोषणा की। भारत से दुबई आने वाले यात्रियों को केवल वैध वीजा की आवश्यकता होगी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया से अप्रवासी यात्रियों को भी टीकाकरण और पीसीआर परीक्षण शर्तों के अधीन यात्रा करने की अनुमति है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रा से 48 घंटे पहले लिए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट में नेगेटिव रिपोर्ट की भी जरूरत होगी।

हालांकि, यूएई के नागरिकों को इससे छूट दी गई है। केवल क्यूआर-कोडेड नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट ही उनके लिए काफी होगी। इसके अलावा भारत से यात्रियों को दुबई जाने से चार घंटे पहले एक रैपिड पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ता है। दुबई पहुंचने पर उन्हें एक और पीसीआर टेस्ट से भी गुजरना होगा। इसके अलावा दुबई पहुंचने के बाद भारत से यात्रियों को तब तक क्वारंटाइन से गुजरना होगा जब तक कि उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट नहीं आ जाता है, जो 24 घंटों के भीतर होने की उम्मीद है। इसकी जानकारी रिपोर्ट में दी गई है।

Related Articles

Back to top button