ब्रेकिंग
Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क...
विदेश

ब्राजील में कोरोना की तबाही, पांच लाख के पार पहुंचा मौतों का आंकड़ा; सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग

साओ पोलो। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील का नाम है। यहां कोरोना वायरस ने जो तबाही मचाई है उसमें अब तक पांच लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। शनिवार को ब्राजील में मरने वालों का आंकड़ा पांच लाख को पार कर गया है। इस स्थिति को देखकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में स्थिति और ज्यादा बुरी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीनेशन में देरी और मास्क व शारीरिक दूरी का ख्याल ना रखने कारण यहां स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। लैटिन अमेरिका में ब्राजील ऐसा देश है जहां कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक इस कोरोना वायरस की चपेट में 17,883,750 लोग आ चुके हैं और 500,800 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस के कारण हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वैक्सीनेशन में तेजी नहीं लाई गई और कोरोना उपायों का ख्याल नहीं रखा गया तो यह आंकड़ा और बढ़ सकता है और स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो सकती है। ब्राजील में अब तक सिर्फ 11 फीसद लोगों का पूर्णरूप से टीकाकरण हुआ है।

ब्राजील के स्वास्थ्य नियामक एनविसा के प्रमुख गोनजालो वेकिना ने चिंता जताई है कि टीकाकरण का प्रभाव देखने से पहले देश में मौतों का आंकड़ा सात लाख से आठ लाख तक पहुंच सकता है। उन्होंने कोरोना स्थिति से निपटने के लिए अपनाए गए तरीकों के लिए राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो की निंदा की है। मास्क, शारीरिक दूरी, लॉकडाउन और वैक्सीनेशन में ढिलाई बरतने को लेकर उन्होंने सरकार की निंदा की है।

राष्ट्रपति बोल्सोनारो के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों प्रदर्शनकारी

राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के खिलाफ हजारों प्रदर्शनकारी शनिवार को सड़कों पर उतरे और कोरोना संक्रमण से देश में बिगड़ती स्थिति के लिए बोल्सोनारो को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदर्शन किए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति ने वैक्सीन खरीदने में लापरवाही दिखाई है जिस वजह से टीकाकरण में देरी हुई और इतने लोगों की जान गई। इस पर बोल्सोनारो के कार्यालय की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है। ब्राजीलियाइ मीडिया के मुताबिक, देश की राजधानी ब्रासिलिया समेत 26 राज्यों में प्रदर्शन किए गए।

Related Articles

Back to top button