ब्रेकिंग
Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्...
खेल

BMW की नई एडवेंचर मोटरसाइकिल भारत में जल्द होगी लांच, जानिये इसकी खासियत!

नई दिल्ली। बीएमडब्ल्यू मोटर्राड (BMW Motorrad) ने हाल ही में ये कंफर्म किया है भारतीय बाज़ार में कंपनी जल्द ही नई R 1250 GS मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस मोटरसाइकिल को दो ट्रिम्स में पेश किया जाएगा। जिनमें R 1250 GS और GS एडवेंचर शामिल होंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने अपनी इन नई बाइक्स के आने की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। नई R 1250 कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।

बाइक फीचर्स की बात करें तो इसमें एक फुल-एलईडी लाइटिंग सेटअप, एक यूएसबी चार्जिंग सॉकेट और एक ब्लूटूथ-इनेबल्ड टीएफटी डिस्प्ले शामिल होगा। इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, ABS प्रो, तीन राइड मोड (इको, रोड और रेन) और हिल-स्टार्ट कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड राइडिंग एड्स फीचर्स को शामिल किया जाएगा। मोटरसाइकिल की ऑप्शनल किट में इलेक्ट्रॉनिक एडजस्टेबल सस्पेंशन, ऑटोमेटेड हिल-स्टार्ट कंट्रोल, हीटेड सीट्स, डायनेमिक ब्रेक असिस्टेंट, राइड प्रो मोड्स (डायनेमिक, डायनेमिक प्रो, एंडुरो और एंडुरो प्रो) और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स होंगे। स्टैंडर्ड R 1250 GS में अलॉय व्हील्स दिया जाएगा, जबकि हाई-स्पेक एडवेंचर ट्रिम में ट्यूबलेस-टायर कम्पैटिबल स्पोक व्हील्स मिलेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें भारत के लिए तैयार किये जाने वाली मोटरसाइकिल के इस मॉडल को अंतरराष्ट्रीय एडिशन के जैसे ही रखा जाएगा। यह एक शाफ्ट-संचालित मोटरसाइकिल है। जिसमें एक बड़ा फ्यूल टैंक, एक लंबा एग्जॉस्ट और स्प्लिट-स्टाइल सीट दी गई है। यह बाइक देखने में बेहद ही शानदार है। इसके फ्रंट से लेकर रियर तक स्टाइलिंग में दम है और यह बाइक पहली नज़र में देखते ही आपको ‘रेडी टू मूव एनिवेयर’ नजर आती है।

भारत में लांच की जाने वाली इस बाइक के इंजन और पावर की बात करें तो इस मोटरसाइकिल में बीएस 6-कंप्लायंट एक 1,254cc,एयर/लिक्विड-कूल्ड, फ्लैट-ट्विन इंजन लगाया जाएगा। इस बाइक में बीएमडब्ल्यू शिफ्टकैम तकनीक होगी और यह 7,750rpm पर 134bhp की पावर और 6,250rpm पर 142Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी।

Related Articles

Back to top button