ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क... Chhindwara News: छत्तीसगढ़ से 500 किमी चलकर छिंदवाड़ा पहुंचा जंगली हाथी; 2 लोगों को किया घायल, फसलें... Bhopal News: 'अरे तेरे बाप का कार्यक्रम है...' सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी पर IPS एसोसिएशन नाराज; जन... Ganesh Utsav Ujjain: बड़नगर में 21 लाख की करेंसी से हुआ भगवान गणेश का श्रृंगार! 6 CCTV और 24 घंटे पह... Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ...
खेल

दूसरा टेस्ट भी आसानी से जीतेगी साउथ अफ्रीका की टीम, आधे रन ही बना पाई कैरेबियाई टीम

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका की टीम इस समय वेस्टइंडीज के दौरे पर है और पहला टेस्ट मैच जीत चुकी है। मौजूदा समय में दूसरा टेस्ट मैच सेंट लूसिया में खेला जा रहा है। ये टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच है और इस मैच को मेजबान कैरेबियाई टीम हारने की कगार पर है। दूसरे टेस्ट मैच के दो दिन का खेल समाप्त हो गया है, लेकिन कैरेबियाई टीम के लिए इस मैच को बचाने की कोई भी उम्मीद दिख नहीं रही।

दरअसल, साउथ अफ्रीका की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 298 रन बनाए थे। इसके जवाब में अपनी पहली पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम आधे रन यानी सिर्फ 149 रन बनाकर ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर साउथ अफ्रीका को 149 रन की अमूल्य बढ़त मिल चुकी है, जो कि मैच का नतीजा निकालने के लिए काफी है और मेहमान टीम के पास इस मुकाबले को जीतने का पूरा मौका है।

फॉलोऑन के लिए शायद साउथ अफ्रीका की ओर से कैरेबियाई टीम को निमंत्रण नहीं मिलेगा। ऐसे में मेहमान टीम बाकी बचे तीन दिन के खेल में अगर एक दिन भी बल्लेबाजी करती है तो फिर कैरेबियाई को 400 से ज्यादा रन का लक्ष्य दिया जा सकता है और प्रोटियाज टीम 400 से ज्यादा रन के लक्ष्य को अच्छी तरह से डिफेंड कर सकती है और मुकाबला जीत सकती है, क्योंकि डीन एल्गर की कप्तानी वाली टीम के पास दमदार गेंदबाज हैं।

साउथ अफ्रीका के पास कगिसो रबादा, लुंगी नगिदी और एनरिक नॉर्खिया के रूप में तेज गेंदबाजों की तिकड़ी है, जबकि ऑलराउंडर वियान मुल्डर भी तेज गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा केशव महाराज एक स्पिनर के तौर पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए काफी हैं। जिस तरह इन गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की पहली पारी को दूसरे टेस्ट मैच में 149 रन पर समेटने का काम किया है, उस वजह से साफ कहा जा सकता है कि साउथ अफ्रीका की टीम ये मैच आसानी से जीत जाएगी।

Related Articles

Back to top button