ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
मनोरंजन

World Test Championship में भारत की जीत पर पूनम पांडे ने कपड़े उतारने को लेकर दिया बयान, कहा- ‘मैं फिर स्ट्रिप होने…’

नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे अपने विवादित वीडियो, तस्वीरों और बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। पूनम पांडे अक्सर ऐसे बयान देते रहती हैं जो काफी चर्चा में आ जाते हैं। साल 2011 में वह उस समय काफी चर्चा में रही थीं, जब उन्होंने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर अपने कपड़े उतारने की बात कही थी। हालांकि जीत के बाद उन्होंने ऐसा नहीं किया था।

अब एक बार फिर से पूनम पांडे ने क्रिकेट में भारत की जीत को लेकर कपड़े उताने वाली बात कही है। दरअसल इन दिनों आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जारी है। भारत और न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला चल रह है। इस चैंपियनशिप को लेकर खेल प्रेमी काफी उत्साहित भी है। वहीं हाल ही में पूनम पांडे मुंबई में आयोजित अपने इवेंट में पहुंची। यहां उन्होंने रिपोर्ट्स से बातचीत की। इस दौरान उनके पति सैम बॉम्बे भी मौजूद थे।

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉयब्वॉय के वीडियो में एक रिपोर्टर ने पूनम पांडे से आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में चल रहे भारत और न्यूजीलैंड के मैच को लेकर सवाल किया। रिपोर्टर ने उनसे पूछा भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच चल रहा है तो आप कुछ कहना चाहेंगी ? इस सवाल पर पूनम पांडे ने हैरान होते हुए कहा, ‘क्रिकेट चालू है? लोग क्रिकेट खेल रहे है? तो आप क्या चाहते हैं कि मैं फिर स्ट्रिप (कपड़े उतारना) होने की बात कहूं?’

पूनम पांडे की इस बात पर उनके पति सैम बॉम्बे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘क्या मैं स्ट्रिप कर सकता हूं।’ इस पर पूनम पांडे ने हंसते हुए कहा, ‘तुम स्ट्रिप करना चाहते हो? इंडिया हार जाएगी मत करना।’ सोशल मीडिया पर एक बार फिर से पूनम पांडे के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले पूनम पांडे अपने एक डांस वीडियो की वजह से चर्चा में थीं, जोकि उनके पति सैम बॉम्बे ने सोशल मीडिया पर साझा की थी।

सैम बॉम्बे ने सोशल मीडिया पर उनके दो वीडियो साझा किए थे। इन दोनों वीडियो में वह अपने डांस से सोशल मीडिया पर धमाल मचाती हुई नजर आ रही थीं। इन दोनों वीडियो में पूनम पांडे का अलग अंदाज देखते ही बन रहा था। सैम बॉम्बे ने पत्नी के डांस का वीडियो साझा करते हुए उन्हें यूनिवर्स की सबसे प्यारी लड़की बताया है। पूनम पांडे के डांस वीडियो को सैम बॉम्बे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया था।

Related Articles

Back to top button