ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

कांग्रेस के श्वेत पत्र पर भाजपा का पलटवार, संबित पात्रा बोले- कन्फ्यूजन का दूसरा नाम राहुल गांधी

भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि उन्होंने कोरोना की बीमारी और वैक्सीन को लेकर राजनीति की और इस महामारी से लड़ाई को नुकसान पहुंचाने का भरसक प्रयास किया। भाजपा के प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने यहां नलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जब भी हिंदुस्तान में कुछ अच्छा होता है और देश अच्छा प्रदर्शन करता है, तो कहीं न कहीं कांग्रेसियों को उससे चिढ़ होती है। राहुल गांधी से रुका नहीं जाता और वो प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उस पूरे विषय पर एक प्रश्नचिन्ह लगाने का काम करते हैं। पात्रा ने कहा कि कन्फ्यूजन का दूसरा नाम राहुल गांधी है जो जमीनी स्तर पर हकीकत को जाने बिना ही आरोप लगाने को तैयार रहते हैं।

पात्रा ने कहा कि योग दिवस के साथ ही सोमवार (21 जून) का दिन बहुत महत्वपूर्ण था। कल पूरे विश्व में हिंदुस्तान एक मात्र ऐसा देश बना जिसने एक ही दिन में लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया लेकिन राहुल गांधी ने देश की इस उपलब्धि का सम्मान नहीं किया। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना की लड़ाई में जब भी निर्णायक मोड़ आए तब-तब राहुल गांधी और कांग्रेस ने राजनीति करने की भरसक प्रयास किया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि गांधी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में हर तरफ और हर बार भ्रम फैलाने का प्रयास किया। कभी वैक्सीन पर सवाल उठाए तो कभी वकालत की। कभी लॉकडाउन को गलत बता कर विरोध किया और बाद में कठोर लॉकडाउन की वकालत की। उन्होंने कहा कि राहुल ने अभी तक वैक्सीन नहीं लिया है। पात्रा ने कहा कि राहुल को 15 अप्रैल को कोरोना हुआ था, फिर भी वह बीमारी एवं वैक्सीन पर राजनीति करते रहे।

Related Articles

Back to top button