ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
देश

भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 82 दिनों में सबसे कम, 24 घंटों में मिले 50,848 संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 82 दिनों में सबसे कम दर्ज किए हैं जो देश में महामारी की दूसरी लहर के धीमा पड़ने का सबसे बड़ा संकेत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में 6,43,194 सक्रिय कोरोना संक्रमित हैं जिनका इलाज जारी है। इसके अलावा संक्रमण से स्वस्थ होने का दर भी बढ़कर 96.56 फीसद हो गया है। मंत्रालय के अनुसार रोज आने वाला संक्रमण दर अभी मात्र 2.67 फीसद है।

छठे दिन मौतों का आंकड़ा दो हजार से कम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 50,848 नए मामले सामने आए और 1358 संक्रमितों की मौत हो गई।  ये छठा दिन है जब मौतों का आंकड़ा 2000 से नीचे रहा साथ ही यह 16वां दिन है जब 1 लाख से कम नए मामलों की पहचान हुई है। अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,00,28,709 पर पहुंच चुका है और मरने वालों की संख्या 3,90,660 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, अब तक कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2,89,94,855 है जिसमें से 68,817 संक्रमितों 24 घंटों में डिस्चार्ज किया गया। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,01,056 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,59,73,198 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

50 दिनों के भीतर बढ़े एक करोड़ मामले

अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया जहां 3 करोड़ से अधिक संक्रमित हैं। पिछले 50 दिनों में ही भारत में 1 करोड़ कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए। 3 मई को भारत में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 2 करोड़ के पार चला गया। 19 दिसंबर को भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 1 करोड़ के पार चला गया था जिसके बाद इसे 2 करोड़ तक पहुचने में 136 दिन का समय लगा। 23 मार्च को भारत में 47,262 संक्रमित मिले जबकि 22 जून को 42,640 कोरोना के मामले आए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हो गया है।

Related Articles

Back to top button