ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का दावा, कोरोना के उपचार में कारगर है एंटी-पैरासाइटिक ड्रग आइवरमेक्टिन!

लंदन। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने बुधवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के संभावित उपचार के रूप में एंटी-पैरासिटिक ड्रग आइवरमेक्टिन (anti parasitic drug ivermectin) पर अध्ययन कर रहा है, जो ब्रिटिश सरकार द्वारा समर्थित है। इसका उद्देश्य होम आइसोलेशन के दौरान मरीजों के ठीक होने की दर को बढ़ाना है। प्रयोगशाला अध्ययनों के परिणामों से पता चला है कि आइवरमेक्टिन से वायरस प्रतिकृति में कमी आई है। विश्वविद्यालय ने कहा कि दवा जल्दी देने से वायरल लोड और हल्के कोविड-19 वाले कुछ रोगियों में लक्षणों की अवधि कम हो सकती है।

जनवरी में ब्रिटिश अध्ययन से पता चला है कि एंटीबायोटिक्स एजिथ्रोमाइसिन और डॉक्सीसाइक्लिन आमतौर पर प्रारंभिक चरण के कोविड-19 वायरस के खिलाफ अप्रभावी थे। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूरोपीय और अमेरिकी नियामकों ने कोरोना के रोगियों पर आइवरमेक्टिन के उपयोग के खिलाफ सिफारिश की थी। इसका उपयोग भारत सहित कुछ देशों में बीमारी के इलाज के लिए किया जा रहा था

परीक्षण के सह-प्रमुख अन्वेषक क्रिस बटलर ने कहा कि बड़े पैमाने पर परीक्षण में आइवरमेक्टिन को शामिल करके, हम यह निर्धारित करने के लिए मजबूत सबूत उत्पन्न करने की उम्मीद कर रहे हैं कि कोविड-19 के खिलाफ इसका उपचार कितना प्रभावी है और इसके उपयोग से जुड़े दुष्प्रभाव क्या हैं।

विश्वविद्यालय ने कहा कि गंभीर लीवर के मरीज, जो रक्त को पतला करने वाली दवा वार्फरिन लेते हैं या अन्य अपचारों के लिए आइवरमेक्टिन का इस्तेमाल करते हैं, उनकों परीक्षण से बाहर रखा जाएगा। विश्वविद्यालय ने कहा कि आइवरमेक्टिन परीक्षण में जांच की जाने वाली सातवीं दवा है और वर्तमान में एंटीवायरल ड्रग फेविपिरवीर के साथ इसका मूल्यांकन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button