ब्रेकिंग
देश भर में चर्चा का विषय बनी पूर्व विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी: पत्तल उछालने से लेकर हाईटेंशन ट... देश भर में मनाया जा रहा है संविधान दिवस: पीएम मोदी ने विशेष लेख लिखकर संविधान की महत्ता, सामाजिक न्य... 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के 18 साल पूरे: सबसे कम उम्र की चश्मदीद गवाह देविका रोटावन ने याद किया उस खौ... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: इस साल घाटी में लोकल युवाओं की आतंकी स... बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका: समय से पूर्व रिहाई का आदेश रद्द, ए... मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा...
खेल

MCX पर चढ़े सोने के भाव, आज इस रेट मिल रही कीमती धातु

नई दिल्‍ली। Gold को लेकर निवेशक कम उत्‍साहित हैं। हालांकि MCX में बुधवार को gold ka rate पहले के मुकाबला ज्‍यादा बोला गया। खबर लिखे जाने तक इसका रेट 47073 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा था। वहीं चांदी भी 269 रुपए ऊपर 67784 रुपए प्रति किलो चल रही थी। उधर, दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 45 रुपये की मामूली तेजी के साथ 46,213 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि सोमवार को सोना 46,168 रुपये पर बंद हुआ था। इसके विपरीत चांदी 86 रुपये की गिरावट के साथ 66,389 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले दिन बंद भाव 66,475 रुपये था।

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल की मानें तो सोमवार रात अमेरिकी बाजार में सोने में आये सुधार और रुपये की विनिमय दर में नरमी के असर से दिल्ली में 24 कैरेट सोना 45 रुपये तेज रहा।

विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे कमजोर होकर 74.20 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,778 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था जबकि चांदी 25.84 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित थी।

उधर, MCX में कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 94 रुपये की हानि के साथ 46,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 94 रुपये यानी 0.2 प्रतिशत की हानि के साथ 46,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,734 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने सोना कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। बाजार विश्लेषकों ने सोना कीमतों में गिरावट आने का कारण कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने को बताया। वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,779.70 डॉलर प्रति औंस रह गई।

Related Articles

Back to top button