ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
देश

ओलंपिक डे पर PM मोदी का ट्वीट, कहा- भारत के एथलीटों के प्रयासों पर हमें गर्व

प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक डे के मौके पर भारतीय एथलीटों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने उन सभी  एथलीटों की सराहना करता की जिन्होंने विभिन्न ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है । ठीक एक महीने बाद यानी 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक शुरू होने जा रहा है, जिसे लेकर भारत काफी उत्साहित है।

PunjabKesari

पीएम ने की एथलीटों की सराहना
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि आज, ओलंपिक दिवस पर मैं उन सभी की सराहना करता हूं जिन्होंने वर्षों से विभिन्न ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हमारे देश को खेलों में उनके योगदान और अन्य एथलीटों को प्रेरित करने के उनके प्रयासों पर गर्व है। दरअस  23 जुलाई से जापान की राजधानी टोक्यो में  ओलंपिक की शुरुआत होने जा रही है।

 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक की शुरूआत
भारतीय खिलाड़ी जुलाई के दूसरे सप्ताह में टोक्यो के लिए रवाना होंगे और उससे ठीक पहले प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें विदाई दी जाएगी। पीएम इस दौरान खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा करने के लिए उन्हें संदेश भी देंगे। यह उन खिलाड़ियों के लिये होगा जो भारत से टोक्यो जायेंगे. जो खिलाड़ी विदेश में हैं, वे सीधे वहीं से टोक्यो रवाना होंगे।

ओलंपिक डे का इतिहास 
23 जून 1948 को पहली बार ओलंपिक डे मनाया गया था। पुर्तगाल, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड, ग्रेट ब्रिटेन, उरुग्वे, वेनेजुएला और बेल्जियम ने अपने-अपने देशों में एक ओलंपिक डे का आयोजन किया और उस समय के IOC के अध्यक्ष Sigfrid Edström ने दुनिया भर के युवाओं को एक संदेश दिया था।

Related Articles

Back to top button