ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
देश

दिग्गज टेक कंपनी Google की भारत में होगी जांच, लगे ये गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली। कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने दिग्गज टेक कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं। Google पर आरोप है कि उसने भारत के एंड्राइड बेस्ड टेलिविजन मार्केट में गलत तरीके से कारोबार किया है, जो कि एंट्री ट्रस्ट कानून का उल्लंघन है। CCI ने 22 जून के अपने आदेश में फौरी तौर पर Googe को भारतीय एंट्री ट्रस्ट रेगुलेशन का दोषी पाया है और डायरेक्टर जनरल को मामले में जांच के आदेश दिये हैं। Google के खिलाफ पेमेंट ऐप और एंड्राइड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के गलत इस्तेमाल की शिकायत CCI से की गई है।

Google पर लगे ये आरोप 

इस मामले में एंटी ट्रस्ट के वकील क्षितिज आर्य ने एक शिकायत दर्ज की थी। दरअसल पुरुषोत्तम आनंद नाम के एक व्यक्ति ने पिछले साल मई माह में आरोप लगाया था कि Google एंड्राइड टीवी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों को Google के साथ एक लाइसेंस साइन करना होता है, जो उन्हें Google की प्रतिद्वंदी कंपनियों के साथ कारोबार करने से रोकता है। यह स्मार्ट टीवी के साथ समार्टफोन और अन्य डिवाइस पर भी लागू होता है। इससे टेलिविजन मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। Google की इस तरह की लाइसेंसिंग प्रक्रिया से मार्केट में कंपटीशन खत्म होने का आरोप है

भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में Google का दबदबा 

Google ने सबी तक के आरोपों को खारिज किया है। Google के मुताबिक भारत में स्मार्ट टीवी मार्केट में फ्री लाइसेंसिंग उपलब्ध है। Google की मानें, तो उसे खुद भारतीय मार्केट में पहले से स्थापित टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम से प्रतिस्पर्धा करनी पड़ रही है। बता दें कि Google का भारतीय स्मार्ट टीवी मार्केट में सबसे ज्यादा 65% मार्केट शेयर है। Counterpoint रिसर्च के मुताबिक साल 2019 में दुनियाभर में करीब 8 मिलियन से ज्यादा स्मार्ट टीवी की बिक्री हुई है। स्मार्ट टीवी, वाई-फाई इनेबल्ड टीवी के साथ स्ट्रीमिंग सर्विस में काफी ग्रोथ दर्ज की जा रही है। स्मार्ट टीवी की बात करें, तो दुनियाभर में बिकने वाले 5 में से स्मार्ट टीवी Google के एंड्राइड बेस्ड सिस्टम पर आधारित होते हैं।

Related Articles

Back to top button