ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
मनोरंजन

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा मुंबई की सड़कों पर मास्क के बिना आयीं नज़र, सोशल मीडिया में जमकर हुईं ट्रोल

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्डनेस के लिए चर्चा में रहती हैं। यह बोल्डनेस उनके लुक के साथ उनके किरदारों और विचारों में भी ख़ूब झलकती है। मगर, निया को अब उनके एक काम के लिए सोशल मीडिया में ट्रोल किया जा रहा है। निया मुंबई में बिना मास्क के नज़र आयीं तो कई यूज़र्स ने इस पर कड़ी आपत्ति ज़ाहिर की।

दरअसल, बॉलीवुड फोटोग्राफर वीरल भयानी ने निया का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फोटोग्राफरों को पोज़ दे रही हैं। निया ने गुलाबी रंग की ऑफ शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इस वीडियो में निया पोज़ देते हुए मुस्कुरा रही हैं, खिलखिला रही हैं। कभी गॉगल्स लगाती हैं, कभी उतारती हैं। निया ने हाथ में एक बैग भी थामा हुआ है। मगर, मास्क कहीं नज़र नहीं आ रहा।

निया की इस पोस्ट पर कई लोगों ने एतराज़ जताया। एक यूज़र ने लिखा- सेलेब्रिटीज़ अभी भी मास्क लगाकर घूमते हैं, मगर यह हमेशा बिना मास्क के दिखती हैं। एक अन्य यूज़र ने लिखा- मास्क क्यों नहीं पहनते यह लोग? एक यूज़र ने पूछा कि यह मास्क क्यों नहीं लगा रही है? क्या मुंबई में कोविड ख़त्म हो गया है?

बता दें, निया हाल ही में अंखियां दा घर गाने में नज़र आयी थीं। उससे पहले अर्जुन बिजलानी के साथ उनका सिंगल सॉन्ग तुम बेवफ़ा हो काफ़ी लोकप्रिय हुआ था। इस गाने को तीन दिनों में 10 मिलियन से अधिक व्यूज़ मिले थे। निया टीवी की लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं।

Related Articles

Back to top button