ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल! गर्भवती महिला को अस्पताल से निकाला बाहर, खुले में दिया नवजात को जन्म

हाथरसः यूपी के हाथरस जिले में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला जिला अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की बड़ी लापरवाही देखने मिली है। जहां प्रसव पीड़ा से पीड़ित एक महिला जिला अस्पताल परिसर में खुले में नवजात को जन्म दिया।

मामला बागला जिला अस्पताल का है। यहां अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद गर्भ पीढ़ा से पीड़ित महिला ने सयुंक्त बागला जिला अस्पताल गेट पर बने सार्वजनिक शौचालय के पास नवजात बच्चे को जन्म दे दिया। महिला के सार्वजनिक शौचालय के पास महिला प्रसव होने से अस्पताल कर्मियों में हड़कंप सा मच गया।

गनीमत यह रही कि प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला के साथ उसके परिजन मौजूद थे और अन्य लोगों के सहयोग से शौचालय के पास पर्दा लगाकर महिला की डिलीवरी की गई, लेकिन महिला अस्पताल के डॉक्टरों और अस्पताल में तैनात आशा कार्यकर्त्रियों की लापरवाही से महिला और उसके बच्चे की जान जा सकती थी। वहीं जब खुले में प्रसव की जानकारी लेना चाहिए तो महिला डॉक्टर और स्टाफ सभी बचते नजर आए।

Related Articles

Back to top button