ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द... Shweta Sharma Giridih Politics: पति के अधूरे सपनों को पूरा करेंगी श्वेता शर्मा, पीरटांड के सुदूरवर्त... Howrah to Khatipura Special Train 03007: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रेलवे का अहम फैसल...
देश

नए आइटी नियमों पर मद्रास हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

चेन्नई। नए सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) नियमों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर मद्रास हाई कोर्ट ने बुधवार को केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीब बनर्जी और जस्टिस सेंथिल कुमार राममूर्ति की पीठ ने 13 प्रतिष्ठानों वाले डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन की याचिका पर केंद्र को यह नोटिस जारी किया। याचिका स्वीकार करते हुए पीठ ने इसे कर्नाटक संगीत के जाने-माने संगीतकार टीएम कृष्णा की इस मसले पर पूर्व में दाखिल याचिका के साथ टैग कर दिया। अदालत ने याचिकाकर्ताओं को इस बात की अनुमति भी प्रदान कर दी कि अगर नए नियमों के तहत उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाए तो वे अदालत से संपर्क करें

वाट्सएप पर प्रतिबंध के लिए केरल हाई कोर्ट में याचिका

केरल हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है जिसमें केंद्र सरकार को वाट्सएप के संचालन एवं इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश देने की मांग की गई है अगर वाट्सएप भारतीय अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए राजी न हो। इडुक्की निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर केजी ओमनकुट्टम की इस याचिका पर अदालत सोमवार को विचार करेगी।

Related Articles

Back to top button