ब्रेकिंग
IIM Ranchi News: 'मेकर्स ऑफ मॉडर्न इंडिया' व्याख्यान में पहुंचे अनिल शास्त्री, छात्रों को दिया लाल ब... Deoghar News: त्योहारों पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ देवघर में महाअभियान, कई दुकानों में मिले घातक र... Jharkhand Protest: रिम्स और सदर अस्पताल में चिकित्सकों का महाजुटान, स्वास्थ्य सुरक्षा और डीएसीपी लाग... AI and Future of Work: अंतर-संसदीय संघ के 153वें सत्र में बोलीं सांसद लता वानखेड़े, 'एआई के उपयोग मे... MP Politics: हाईकोर्ट के फैसले के बाद गरमाई सियासत, समाजवादी पार्टी ने की प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण... शराब की दुकानों पर उम्र की अनिवार्य जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र के जवाब न देने पर जताई न... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी और ममता बन... Delhi Water Supply Management: दिल्ली में वाटर सप्लाई नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई पहल, 'इंटेलि... Delhi High Court Notice on Analog Paneer: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हा... Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला ...
देश

डेंगू मरीजों की जानकारी छिपाई तो निजी अस्पतालों पर होगी कार्रवाई

रायपुर।  डेंगू के मरीजों की जानकारी छिपाने पर निजी अस्पतालों पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी अस्पतालों को पत्र लिखा है। वहीं, डेंगू संदेहियों की जांच रैपिड डायग्नोस्टिक किट की जगह एलिसा टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डाक्टर विमल किशोर राय ने बताया कि रैपिड डायग्नोस्टिक किट में अधिकांश फाल्स रिपोर्ट आते हैं। इसलिए डेंगू के संदेह पर एलिसा टेस्ट कराना जरूरी है।

यह जैविक सैंपलों में प्रोटीन, हार्मोंस या रसायनों के स्तर को मापने के लिए एंटीबाडी आधारित जांच तकनीक है। जो सही रिपोर्ट देता है। निजी अस्पतालों में मरीज आने पर सैंपल रिपोर्ट आंबेडकर अस्पताल भेजने की बात कही गई है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा डेंगू नियंत्रण को लेकर रेडक्रास के सभागार में बैठक हुई है।

इसमें सीएमएचओ डाक्टर मीरा बघेल ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र बिरगांव और नगर निगम क्षेत्र रायपुर में नियमित रूप से हर रविवार डेंगू पर वार नाम से कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इसमें प्रत्येक रविवार स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में डेंगू के केस ज्यादा मिले हैं। उन क्षेत्रों में विभाग विशेष निगरानी कर रहा है।

10 मिनट समय दें और डेंगू से रहें दूर

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि लोगों से 10 सप्ताह, 10 बजे, 10 मिनट डेंगू पर वार के अभियान में शामिल होने को कहा है। इसमें घर में रखे गमले की ट्रे, कूलर, फ्रीज, पानी की टंकी को खाली कर सुखाने के बाद उपयोग करने की बात कही गई है। ताकि मच्छर के अंडे, लार्वा को नष्ट किया जा सके। मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पुराने टायर, मटके, कबाड़ आदि में बरसात का पानी एकत्र ना होने दें। जिससे बीमारियों का बचाव हो सके।

Related Articles

Back to top button