ब्रेकिंग
JDU MLA Saryu Roy Statement: राजनीति और अपराधियों के घालमेल पर भड़के सरयू राय, कहा- मुख्यमंत्री को ख... Karnal CBI Raid: IDFC बैंक के ₹645 करोड़ घोटाले में घरौंडा अनाज मंडी पर CBI का छापा, कई आढ़ती फर्मों... Jharkhand Competitive Exams Update: परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत सुधार की मांग, जेपी... Virat Kohli Test Retirement: 'टीम के माहौल से खुश नहीं थे विराट', मोहम्मद कैफ का टेस्ट संन्यास पर बड... Jamshedpur Vinay Yadav Death: हादसे के दो दिन बाद जमशेदपुर के विनय यादव ने भी तोड़ा दम, वियतनाम में ... Salman Khan Paparazzi Video: बिग बॉस में फटकार के बाद पैपराजी पर नरम पड़े सलमान खान, स्टूडियो के बाह... Chhattisgarh Naxal Update 2026: सुरक्षा बलों की सर्चिंग में खुलासा, जंगल के अंदर प्रिंटिंग मशीन के ज... Pediatric Surgery in Kawardha: जन्म से विकसित नहीं थी आहार नली, रायपुर के सर्जन ने बुलाई गई टीम के स... सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से हिला हेल्थकेयर सेक्टर: अस्पताल स्टॉक्स में 6% तक की भारी गिरावट Deputy CM Vijay Sharma Meeting: मंत्रालय में हुई कैबिनेट उप-समिति की बैठक, राजनीतिक कारणों से दर्ज स...
देश

देश के स्वर्णिम इतिहास का काला दौर है आपातकाल

दंतेवाड़ा। देश में आपातकाल के 45 साल पूरा होने पर भाजपा ने आज जगह-जगह पत्रवार्ता लेकर उन काले दिनों की याद जनता को दिलाई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री किरण देव ने दंतेवाड़ा जिला भाजपा कार्यालय में पत्रवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को आपातकाल तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था। इस दौरान लोकतंत्र की हत्या की गई। मानवाधिकारों का हनन किया गया। देशवासियों पर तरह-तरह के अत्याचार किए गए

उन्होंने कहा कि आपातकाल देश के स्वर्णिम इतिहास का काला अध्याय है। आपातकाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का निर्ममता से दमन किया। न्यायपालिका व प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला जीवंत लोकतांत्रिक भारत देश को फासीवादी देश में तब्दील कर दिया। आपातकाल में तानाशाह पूरे देश पर काबिज हो गए थे। वे मासूमों पर जुल्म ढा रहे थे। निर्दोषों को जेलों में ठूस रहे थे। बस्तियों पर बुलडोजर चलवा रहे थे। लोगों की जबरन नसबंदी करा रहे थे। देश की संप्रभुता इंदिरा गांधी के हाथों बंधक बना दी गई थी। इतना कठोर आपातकाल लगाया गया कि संविधान की धारा 21 जो देश के नागरिकों को जीवन का अधिकार देती है वह भी निलंबित कर दी गई।

किरण देव ने कहा कि आज कांग्रेस नैतिकता की बात करती है तो भूल जाती है कि कैसे सत्तालोलुपता के लिए इंदिरा ने देश में आंतरिक आपातकाल थोप दिया था। कांग्रेस मजबूत विपक्ष की बात करती है तो भूल जाती है कि इमरजेंसी के दौर में बिना मुकदमे के इंदिरा गांधी ने अपने लाखों विरोधियों को बिना मुकदमे जेल में डाला था।

आज पूरी सोनिया ब्रिगेड बात-बात पर लोकतंत्र की दुहाई देती है लेकिन वे यह भूल जाते हैं कि इमरजेंसी पास करने के लिए कैबिनेट की बैठक नहीं बुलाई गई। सिर्फ 15 मिनट का ब्योरा देकर बता दिया गया कि कल से देश में आपातकाल लागू होगा। बात बात में आम जनता के मौलिक अधिकार की बात करने वाली कांग्रेस पार्टी कभी शर्म नही करती कि इमरजेंसी में जनता के जीवन जीने तक का अधिकार छीन लिया गया था।

प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामबाबू गौतम, महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप, संतोष गुप्ता, नन्दलाल मुडामि, सत्यजीत चौहान, सुनीता भास्कर, सत्यनारायण महापात्र, खिरेन्द्र ठाकुर, ओजस्वी मंडावी, श्रवण कड़ती, रामु नेताम, पायल गुप्ता, राजा गुप्ता, दीपक बाजपाई, कुणाल ठाकुर मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button