ब्रेकिंग
Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख... Banswara Crime News: तेजपुर गांव में विवाहिता पर सिरफिरे युवक का जानलेवा हमला; ब्लेड से किए वार, हाल... Delhi Building Collapse: साकेत मेट्रो स्टेशन के पास गिरी बिल्डिंग; मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिया ज... Himachal Pradesh Road Accident: पांगी में पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त; 8 लोगों की जान गई, रेस्क्य...
देश

गौसेवकों ने नाली में फंसे नंदी की जान बचाई

बचेली। नगर के गौसेवकों ने संकरी नाली में फंसे एक नंदी की जान बचाई। शुक्रवार को वार्ड क्रमांक तीन में नीम चौक के पास एक विशालकाय नंदी संकरी नाली में गिरकर फंस गया था। नंदी के चारों पांव ऊपर थे जबकि शरीर नाली में बुरी तरह फंस गया था। इसकी जानकारी नगर के युवक पंकज गुप्ता ने गौसेवा से जुड़े हरीश शर्मा को दी।

हरीश ने गौसेवा संस्था की संस्थापक गीतांजलि सरकार को फोन पर यह जानकारी दी। संस्था ने अपने इंटरनेट मीडिया ग्रुप में इस खबर को चलाया तो युवकों का समूह मदद को आगे आ गया। नंदी घायल था। नाली से निकलने के प्रयास में उसकी एक सींग उखड़कर बाहर आ गई थी। नाली में पानी भरता जा रहा था। जब देखा कि ऐसे नंदी नहीं निकल सकता तो नगरपालिका के पार्षद फिरोज नवाब ने नगरपालिका से ट्रेक्टर मंगवाया। प्रदीप गुप्ता व राम शर्मा ने बैल के चारों पैर बांधकर ट्रेक्टर और अन्य लोगों की मदद से भारी मशक्कत के बाद नंदी को बाहर निकलवाया।

इस प्रयास करते हुए स्वयं पार्षद फिरोज नाली में खतरनाक तरीके से गिर पड़े थे। हालांकि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। योमेश साहू, तपन सरकार, सूरज जायसवाल, छोटू चाचा व वार्ड के अन्य लोगों ने नंदी को बाहर निकालने में मदद दी। नंदी को काफी चोट लगी है। पशुचिकित्सा विभाग के लक्ष्मीनाथ व शंकर ठाकुर ने बताया कि लंबे उपचार के बाद ही वह स्वस्थ हो पाएगा। ज्ञात हो कि बचेली में जगह-जगह खुली नालियां हैं। पशु व लोग इसमें गिरकर अक्सर घायल होते हैं, पर नगरपालिका ध्यान नहीं देती।

Related Articles

Back to top button