ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
खेल

प्रो कबड्डी लीग का सातवां सीजन आज से, तेलुगु टाइटंस की पहले मैच में भिड़ंत यू मुंबा से

हैदराबाद। प्रो कबड्डी लीग के सातवें संस्करण का आगाज शनिवार को यू मुंबा और तेलुगु टाइटंस के बीच होने वाले मैच के साथ होगा। 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस सत्र के मुकाबले देश के 12 शहरों में होंगे।

हैदराबाद के गाचीबाउली स्टेडियम में पहले दिन का दूसरा मुकाबला गत चैंपियन बेंगलुरु बुल्स और तीन बार के विजेता पटना पाइरेट्स के बीच होगा। लीग की शुरुआत की पूर्व संध्या पर गत विजेता बेंगलुरु के कप्तान रोहित कुमार ने ट्रॉफी सबके सामने रखी। इस अवसर पर सभी 12 टीमों के कप्तानों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए।

लीग में हिस्सा ले रही टीमों में यू मुंबा, तेलुगु टाइटंस, बेंगलुरु बुल्स, पटना पाइरेट्स, बंगाल वॉरियर्स, दबंग दिल्ली, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स, हरियाणा स्टीलर्स, जयपुर पिंक पेंथर्स, पुणेरी पल्टन, तमिल थलाइवास और यूपी योद्धा शामिल है।

मैचों का समय और प्रसारण :

पीकेएल के मुकाबलों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्टस 1 एचडी पर होगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर भी उपलब्ध रहेगी। पहला मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा जबकि दूसरा मैच रात 8.30 बजे से होगा।

लीग में इस बार यह नया होगा :

– लीग डबल राउंड रॉबिन आधार पर खेली जाएगी और शीर्ष 6 टीमें प्लेऑफ की पात्रता हासिल करेंगी।

– हर शहर में मुकाबले शनिवार को शुरू होंगे और मंगलवार को ब्रेक रहेगा।

– हर टीम को अपने होम लेग के पहले और बाद चार दिन का आराम मिलेगा।

– टीमें शनिवार, रविवार, बुधवार और शुक्रवार को होम मैचेस खेलेंगी।

हैदराबाद लेग में होने वाले मुकाबले 

20 जुलाई 

यू मुंबा वि. तेलुगु टाइटंस शाम 7.30 बजे से

बेंगलुरु बुल्स वि. पटना पाइरेट्स रात 8.30 बजे से

21 जुलाई 

बेंगलुरु बुल्स वि. गुजरात फॉर्च्युनजायंट्स शाम 7.30 बजे से

तेलुगु टाइटंस वि. तमिल थलाइवास रात 8.30 बजे से

22 जुलाई 

यू मुंबा वि. जयपुर पिंक पेंथर्स शार 7.30 बजे से

पुणेरी पल्टन वि. हरियाणा स्टीलर्स रात 8.30 बजे से

24 जुलाई

यूपी योद्धा वि. बंगाल वॉरियर्स शाम 7.30 बजे से

तेलुगु टाइटंस वि. दबंग दिल्ली केसी रात 8.30 बजे से

25 जुलाई 

दबंग दिल्ली वि. तमिल थलाइवास शाम 7.30 बजे से

26 जुलाई 

यूपी योद्धा वि. गुजरात फॉर्च्युनजायंट्स शाम 7.30 बजे से

तेलुगु टाइटंस वि. पटना पाइरेट्स रात 8.30 बजे से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button