ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...
देश

रेत का अवैध परिवहन, 48 हाइवा पर कार्रवाई

धमतरी। वर्षा काल में जिले के सभी रेत खदान बंद है, इसके बाद भी रेत का अवैध परिवहन जारी है। अवैध परिवहन करने वाले 48 हाईवा पर खनिज विभाग ने शिकंजा कसा है। वहीं अवैध उत्खनन करने वाले दो खदान संचालकों को नोटिस जारी की गई है।

गड़बड़ी पाए जाने पर जिले के तीन रेत भंडारण की अनुज्ञा निरस्त कर दिया है।

वर्षा काल 15 जून से धमतरी जिले के 29 रेत खदानें बंद है। निर्माण कार्य करने वाले जरूरतमंदों को रेत की किल्लत न हो, इसके लिए खनिज विभाग द्वारा स्वीकृत 61 रेत भंडारण केंद्रों से रेत की सप्लाई की जा रही है।

बावजूद रेत माफियाओं द्वारा रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जो नियम विरुद्ध है।

जिला सहायक खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू ने बताया कि रेत के अवैध परिवहन करने वालों पर शिकंजा कसने खनिज विभाग ने वर्षा काल के दौरान जिले भर की रेत खदान क्षेत्रों में 48 हाईवा पर कार्रवाई की है, जो रेत का अवैध परिवहन कर रहे थे।

प्रत्येक हाईवा से 3000 रुपये का जुर्माना ठोका गया है, इससे अवैध परिवहन करने वाले चालकों और रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

दो खदान संचालकों को नोटिस

वर्षा काल में खदान बंद होने के बावजूद रेत का अवैध उत्खनन करते धमतरी जिले के कुल्हाड़ीकोट व कपालफोड़ी रेत खदान संचालकों को पकड़ा गया है। नियम विरुद्ध रेत के अवैध उत्खनन पर दोनों संचालकों को नोटिस जारी कर जव

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं खनिज विभाग के नियम विरुद्ध कार्य करने पर बुढ़ेनी, सेलद्वीप और एक अन्य रेत भंडारण की अनुज्ञा निरस्त कर दिया गया है। वहीं दो पट्टाधारकों को नोटिस दिया गया है। इस कार्रवाई से रेत भंडारण करने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया है। अब धमतरी जिले में रेत भंडारण की संख्या 61 से घटकर 58 हो जाएगा, जहां से जरूरतमंदों को रेत मिलेगी।

कुछ रेत खदानों में मारपीट की शिकायत मिलने के बाद वहां सुरक्षा व निगरानी के मद्देनजर खनिज विभाग के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि रेत का अवैध परिवहन व उत्खनन न हो। वहीं खनिज विभाग की टीम लगातार खदान क्षेत्रों में निरीक्षण कर निगरानी कर रही है, ताकि अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button