ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

बीते 24 घंटे में 50 हजार मामले सामने आए, 1258 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। एक्टिव केस छह लाख से नीचे पहुंच गया है। लगातार 45वें दिन दैनिक मामलों की संख्या ठीक होने वाले मरीजों की संख्या से कम रही। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार 040 मामले सामने आए। इस दौरान 1258 लोगों की मौत हो गई। वहीं 57 हजार 944 मरीज ठीक हुए। इस दौरान कोरोना का पता लगाने के लिए कुल 17 लाख 77 हजार 309 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के तीन करोड़ दो लाख 33 हजार 183 मामले सामने आ गए हैं। इनमें के तीन लाख 95 हजार 751 लोगों की मौत हो गई है। दो करोड़ 92 लाख 51 हजार 029 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं। एक्टिव केस की संख्या पांच लाख 86 हजार 403 है। एक्टिव केस कुल मामलों 1.94 फीसद, रिकवरी रेट 96.75 फीसद और डेथ रेट 1.31 फीसद है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.82% है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अब तक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 40 करोड़ 42 लाख 65 हजार 101 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

लगातार 60 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा रही

कोरोना वायरस के खिलाफ 21 जून से शुरू हुए टीकाकरण महाभियान के बाद गत चार दिनों से लगातार 60 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा रही हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 64 लाख 25 हजार 893 डोज लगाई गईं। इसके बाद अब तक कुल 32 करोड़ 17 लाख 60 हजार 077 डोज लगाई जा चुकी हैं। को-विन प्लेटफार्म के आंकड़ों के अनुसार 25 जून को 61 लाख,20 हजार,464, 24 जून को 60 लाख 73 हजार 436 और 23 जून को 64 लाख 83 हजार 589 डोज लगाई गईं।

Related Articles

Back to top button