ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
देश

ऑनलाइन ही चलेगी कक्षाएं, हर महीने बच्चों का होगा टेस्ट

रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने कोरोना के चलते एक बार फिर स्कूल न खोलकर केवल ऑनलाइन और ऑफलाइन कक्षा संचालित करने का फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि नवीन सत्र प्रारंभ हो चुका है और कोरोना महामारी के कारण वर्तमान में स्कूलों का संचालन नहीं किया जा रहा है। सत्र 2020-21 में कोरोना महामारी से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन कक्षा, मोहल्ला कक्षा और अन्य नवाचारी माध्यमों से अध्यापन का कार्य किया जा रहा था।

पढ़ई तुंहर द्वार अभियान के नाम से इसे संचालित किया गया था। सत्र 2021-22 में भी पूर्व की भांति ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मोहल्लापारा कक्षा का संचालन गत वर्ष की तरह ही किया जाएगा। मोहल्ला कक्षा के लिए सार्वजनिक स्थलों का चिह्नांकन कर लिया जाए और मोहल्ला कक्षा में उपस्थित होने वाले प्राथमिक और माध्यमिक कक्षा के विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रतिदिन ली जाए।

साथ ही उपस्थिति की संख्यात्मक जानकारी का संधारण विकासखंड स्तर पर किया जाए और पोर्टल में एंट्री की जाए। मोहल्ला कक्षा संचालन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी रोटेशन आधार पर लगाई जाए। विद्यार्थियों को पढ़ाए जाने वाले विषयों पर प्रतिमाह टेस्ट लिया जाए और एसेसमेंट का रिकॉर्ड स्थानीय स्तर पर रखा जाए।

संज्ञानात्मक एवं सह-संज्ञानात्मक एसेसमेंट का रिकार्ड प्रत्येक विद्यार्थी के रिपोर्ट कार्ड में भरकर समय-समय पर अभिभावकों को अवलोकन कराएं। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए मोहल्ला कक्षाओं का चिह्नांकन विषयवार किया जाए। इसके लिए सभी प्राचार्य समय-सारिणी तैयार करेंगे। प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक के दिए गए निर्देशानुसार ही अध्यापन की समस्त कार्यवाही की जाए।

विद्यार्थियों में अध्ययन की निरंतरता बनाए रखने के लिए ‘‘सेतु अभियान’’ प्रारंभ किया गया है। सेतु अभियान अंतर्गत विद्यार्थियों को एक माह तक उनकी पूर्व कक्षा के विषयवस्तु का अध्यापन कराया जाए। एससीईआरटी की ओर से विकसित सेतु अभियान की समय-सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त लाउडस्पीकर क्लास, बुल्टू के बोल इत्यादि नवाचार का उपयोग भी अध्ययन के लिए किया जाए। यह सभी कार्यवाही कोविड महामारी के लिए समय-समय पर जारी किए गए निर्देशानुसार सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button