ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
देश

राजस्व मंत्री व्यक्तिगत टिप्पणी के बजाय व्यवस्था सुधारें: अमर

बिलासपुर। राजस्व मंत्री व्यक्तिगत टिप्पणी के बजाय व्यवस्था सुधार पर ध्यान देंगे तो जनता को राहत मिलेगी। प्रतिबद्ध और सवेदनशील कार्यशील से प्रधानमंत्री मोदी सबसे अधिक स्वीकार्य नेता हैं। आपातकाल कांग्रेस की मूल प्रवृत्ति है इसलिए देश ने कांग्रेस से किनारा किया है। फेसबुक लाइव में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने नागरिकों से सीधा संवाद किया।

उन्होंने ने कहा 46 वर्षों पूर्व 25 जून को 1975 को जहां लोकतंत्र का गला घोटने का काला अध्याय तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की साम्राज्यवादिता प्रवृत्ति के द्वारा लिखा गया। देश में 25 जून 1975 को आंतरिक अशांति के नाम पर देश की लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात करने जिस तरह से संविधान का दुरूपयोग हुआ, उसे कभी भूला नहीं जा सकता है।

वहीं अमेरिका की डाटा इंटेलिजेंस फर्म मार्निंग कंसल्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के नेताओं की तुलना में आज भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। कोरोना से उपजी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भी दुनिया में सबसे अधिक स्वीकार्य नेता हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के ढाई साल हो गए हैं, जनता ढाई आखर प्रेम को तरस गई है।

ढाई साल में ही प्रदेश में उतना कर्ज जनता के ऊपर लाद दिया गया जितना कि भाजपा की सरकार ने 15 वर्षों में लिया। 550 करोड़ रुपए की अदायगी ब्याज के भुगतान में ही खर्च हो जाती है। प्रदेश सहकारी समितियों के सैकड़ों कर्मचारी इस्तीफा दे देते हैं, वहीं राज्य सरकार किसान हितैषी होने का दावा करती है।

कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफ़ा प्रदेश के लिए शर्मनाक है। वहीं दूसरी ओर सरकार धान का उठाव नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विशेषकर बिलासपुर भू-माफियाओं की शरण स्थली बना हुआ है। एक ही जमीन का सौदा करते दर्जनों दलाल मंडराते रहते हैं।

विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के साथ शासकीय जमीन को कई बार बेच दे दी जा रही है। शासकीय जमीन पर कब्जा, अवैध प्लाटिंग, सत्ता के सहारे लोगों का मकान खाली कराना आम बात हो गई है। राजस्व मंत्री व्यक्तिगत टिप्पणी के बजाय व्यवस्था सुधार पर ध्यान देंगे तो जनता को राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button