ब्रेकिंग
फर्जी डिग्री से बने थे वकील! इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर 12 अधिवक्ताओं पर एफआईआर, कई जिलों में म... झारखंड JPSC परीक्षा विवाद में ED की बड़ी एंट्री: ECIR दर्ज कर शुरू की जांच, 17वें दिन भी छात्रों का ... रांची: JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का नई विधानसभा तक मार्च, बीजेपी नेताओं की गिरफ्तारी पर महुआ माजी ... महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ...
देश

मंत्री भगत बोले- नहीं सुनाई दिया सवाल, रमन का पलटवार- सिर्फ चुनाव से पहले देता है सुनाई

रायपुर। राजनांदगांव जिले का प्रभारी मंत्री बनने के बाद दौरे पर पहुंचे मंत्री अमरजीत भगत का बयान सुर्खियों में है। डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी में पूजा करने के बाद भगत से एक पत्रकार ने पूछा कि शराब की वजह से प्रदेश की संस्कृति खतरे में हैं, आप इस पर क्या कहेंगे? मंत्री ने कहा कि मुझे आपका सवाल सुनाई ही नहीं दिया। एक बार फिर भगत ने कहा, मुझे कुछ सुनाई नहीं दिया

भगत के जवाब का वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर वायरल हुआ। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पलटवार किया। रमन सिंह ने भगत के बयान के वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सब याद रखेगा। कांग्रेस को चुनाव से पहले से सब सुनाई देता था और सब दिखाई देता था। अब न सुनाई देता है, न ही दिखाई देता है।

इसलिए जनता कह रही है-वक्त है पछतावे का। दरअसल, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने नारा दिया था वक्त है बदलाव का। भगत के बयान की जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने निंदा की है। अब जकांछ नेता भगत को सुनने वाली मशीन तोहफे में देंगे।

बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान शराब की ऑनलाइन बिक्री को लेकर भी प्रदेश में भाजपा ने काफी मुखर तरीके से अपनी आवाज उठाई थी और कहा था कि शराब बेचना ही सरकार की प्राथमिकता है। उसे प्रदेश के बाकी व्यापारियों और लोगों की चिंता नहीं है। मगर, अपने राजस्व में कमी न आए, इसके लिए सरकार ने शराब की दुकानों से ऑनलाइन बिक्री शुरू कर दी।

Related Articles

Back to top button