ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
देश

बिलासपुर के कोटा- बेलगहना मार्ग में है तेंदुआ, मल व मिले पंजों के निशान

बिलासपुर। कोटा- बेलगहना मार्ग के आसपास तेंदुआ है। इसकी पुष्टि हो चुकी है। जांच के दौरान वन अमले को पंजे के निशान के अलावा तेंदुआ का मल भी मिला है। इसके साथ ही क्षेत्र में मुनादी तेज कर दी गई है। शाम ढलने के बाद ग्रामीणों को बाहर निकलने से मना किया जा रहा है। इसके अलावा आसपास मवेाशियों की चराई पर पाबंदी लगा दी गई है। क्योंकि तेंदुआ मवेशियों के साथ ग्रामीण पर भी हमला कर सकता है।

बीते चार- पांच दिनों से कोच वन परिक्षेत्र में दहशत है। कुछ ग्रामीण व राहगीरों ने तेंदुआ नजर आने की सूचना दी थी। विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। इस दौरान जांच भी कराई जा रही है। इस दौरान ही उन्हें पंजों के निशान व मल नजर आया है। इसके बाद से लगातार आसपास जितने भी गांव है वहां वन अमला पहुंचकर जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दे रहा है।

साथ ही पंचायत की मदद से मुनादी भी कराई जा रही है। वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने भी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें सतर्कता बरतने के लिए कहा। उन्हें समझाया गया कि बच्चों को अकेले घर से बाहर न निकलने दें। इसके अलावा चराई के लिए मवेशियों को लेकर जंगल के अंदर न जाएं।

मवेशियों का शिकार करने तेंदुआ कभी भी हमला कर सकता है। इस तरह की घटना में ग्रामीणों को भी नुकसान हो सकता है। मालूम हो कि यह क्षेत्र अचानकमार टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि तेंदुआ टाइगर रिजर्व का ही है। लेकिन जंगल से बाहर निकलकर मार्ग के आसपास मंडराना खतरा है। हालांकि अभी तक किसी तरह की जानहानि नहीं हुई है। लेकिन इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता। वन मंडल के साथ- साथ अचानकमार टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने भी सतर्कता बढ़ा दी है।

अब कैमरे लगाकर करेंगे निगरानी

बिलासपुर वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत ने बताया कि सुरक्षा व जागरूकता के सारे उपाय अपनाए जा रहे हैं। इसके तहत ही तीन अलग- अलग जगहों पर कैमरे भी लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कोटा वन परिक्षेत्र अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उनसे प्रतिदिन की रिपोर्ट भी मांगी गई है।

Related Articles

Back to top button