ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

रायपुर नगर निगम की सामान्य सभा में, विपक्षी भाजपा पार्षदों ने उठाया अतिक्रमण का मुद्दा

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की सामान्य सभा की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। विपक्षी भाजपा के पार्षदों ने नगर में अतिक्रमण अवैध प्लाटिंग के साथ मच्छरों के प्रकोप का मामला उठाया। जिसपर नगर के सभी वार्डों में फागिंग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा, विकास उपाध्याय भी पंहुचे।

वार्ड 26 के समस्त सुलभ शौचालयों के आसपास अंधेरे की समस्या उठी, जिसपर कांग्रेस के वार्ड पार्षद ने कहा इसके लिए स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत आने वाले दानवीर भामाशाह वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद एवं नगर निगम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अध्यक्ष सुंदर जोगी के निर्देश पर वार्ड में स्थित समस्त सुलभ शौचालयों के आसपास स्ट्रीट लाईट लगवाई गई है, ताकि वार्डवासियों को कोई असुविधा ना होने पाये एवं कहीं पर भी अंधेरा न रहे। प्रतिबंधित पालीथीन पर निगम की ओर से की गई कारवाई की स्वास्थ्य विभाग के नागभूषण राव ने जानकारी दी। पार्षद प्रमोद साहू की मांग पर सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि प्रतिबंधित पालीथीन का मापदंड क्या है। इसे दुकानों, फैक्ट्री में जाकर जांच करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button