ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
खेल

पेट्रोल-डीजल में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, भोपाल में 107 रुपये के पार पहुंचा तेल

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए। आज पेट्रोल प्रति लीटर 35 पैसे महंगा हो गया जबकि, डीजल में भी 28 पैसे का इजाफा देखा गया। दिल्ली में आज पेट्रोल 98.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.18 रुपये प्रति लीटर पर चला गया। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 104.90 रुपये पर पहुंच गया है। डीजल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। कोलकाता में पेट्रोल 95.80 और डीजल 92.03 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्रमशः 99.80 और 93.72 रुपये प्रति लीटर है।

देश के अन्य शहरों की बात करें तो आज पटना में पेट्रोल 100.81 रुपये और डीजल 94.52 रुपये प्रति लीटर है। लखनऊ में पेट्रोल 95.57 रुपये और डीजल 89.59 रुपये प्रति लीटर है।

मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोज सुबह छह बजे बदलाव होता है। पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव की जानकारी रोज सुबह ली जा सकती है। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

चेक कर सकते हैं रेट

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग होता है। ये आप IOCL की वेबसाइट से देख सकते हैं।

बता दें कि देश अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है। इसलिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चढ़ाव होने का असर भारत में तेल कीमतों में बड़ी उछाल के रूप में सामने आती है। तेल के दाम बढ़ने के पीछे प्रमुख रूप से दो वजहें हैं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दाम में वृद्धि और केंद्र और राज्यों की उच्च टैक्स दरें। भारत गैस का करीब 53 फीसद आयात किया जाता है।

Related Articles

Back to top button