ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
देश

केजरीवाल चंडीगढ़ पहुंचे, सस्‍ती बिजली का दाव खेला, पंजाब में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में अगले विधानसभा चुनाव को लेकर बिजली के मुद्दे पर दाव खेला। यहां मीडिया से रूबरू होकर उन्‍होंने बिजली को लेकर तीन बड़ी घोषणा कीं। उन्‍होंने पंजाब में बिजली संकट और महंगी बिजली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि राज्‍य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो दिल्‍ली की तर्ज पर सस्‍ती बिजली दी जाएगी। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। बिजली के पुराने बिल माफ किए जाएंगे और राज्‍य में 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि यहां निजी थर्मल कंप‍नियों और पंजाब सरकार के बीच साठगांठ के कारण राज्‍य में बिजली महंगी है। पंजाब में बिजली बनती है और राज्‍य की जरूरत से अधिक बिजली बन रही है, लेकिन देश में यहां बिजली सबसे महंगी है। दिल्‍ली में बिजली नहीं बनती है, लेकिन वहां देश में सबसे सस्‍ती बिजली है।

उन्‍होंने कहा कि महंगी बिजली के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लोगों की कमाई का करीब आधा हिस्‍सा बिजली का बिल देने में चली जाती हैं। इससे महिलाएं सबसे ज्‍यादा दुखी व परेशान हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि घर कैसे चलाएं।

 उन्‍होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो राज्‍य में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। दिल्‍ली में हम 200 यूनिट बिजली दे रहे हैं और 200 से 400 यूनिट बिजली आधी रेट पर दे रहे हैं। इसी कारण हम पंजाब में 300 यूनिट में फ्री बिजली देंगे। इससे 77 से 80 लोगों का बिजली बिल शून्‍य हो जाएगा। बिजली आएगी और 24 घंटे आएगी, लेकिन बिजली बिल नहीं आएगा।

 केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में बिजली के अनाप-शनाप बिल आ रहे हैं। दिल्‍ली में भी हम 2013 में पहली बार सत्‍ता में आए तो उससे पहले बिजली के अनाप-शनाप बिजली कि बिल आ रहे थे। हमने दिल्‍ली में इसे दूर किया और अब पंजाब में भी ऐसा की करना है। पंजाब के एक पिंड (गांव) में एक घर में एक पंखा और बल्‍ब लगा था और उसका बिल 50900 रुपये आया। आप के सत्‍ता में आने के बाद सभी बकाया बिजली बिल माफ कर दिए जाएंगे और जितने कनेक्‍शन काटे गए हैं सभी बहाल होंगे।

इसके साथ ही राज्‍य में 24 घंटे बिजली दी जाएगी। इसके साथ ही केजरीवाल के चंडीगढ़ दौरे के साथ ही पंजाब में बिजली की राजनीति तेज हो गई है। ऐसे में पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बिजली प्रमुख मुद्दा बनता दिख रहा है।

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रधान के मीडिया सलाहकार हरचरण बैंस ने एक ट्वीट करके केजरीवाल पर सवाल दागे हैं कि क्या सभी पंजाबियों को प्रति महीना 200 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी या दो महीने के बिल में 200 यूनिट की छूट दी जाएगी।

बैंस ने कहा है कि क्या अगर दो सौ यूनिट से एक भी यूनिट ज्यादा खर्च हुआ तो क्या आप पूरा बिल चार्ज करोगे , जैसा कि दिल्ली में कर रहे हो। कितने पंजाबियों के घरों में दो सौ यूनिट से कम खपत है। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने जो लोगों से वादा किया है कि सभी को बिल में 50 फीसदी की रिआयत दी जाएगी, वह आपके प्लान की तुलना में ज्यादा अच्छा है। बता दें कि केजरीवाल द्वारा आज पंजाब में बिजली समस्‍या के समाधान को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। केजरीवाल ने इस बारे में कल और आज ट्वीट कर इसके संकेत भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button