ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

रायपुर में बढ़ा क्राइम ग्राफ, एसएसपी ने की अपराधों की समीक्षा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ते ही पुलिस महकमा भी तनाव में है। लगातार वारदात हो रही है। हत्‍या, लूट, छिनैती, चोरी की घटनाएं हो रही है। बदमाशों पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अब पुलिस ने अपराधों की समीक्षा कर बदमाशों पर नकेल कसने का रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में घटित अपराधों की समीक्षा की गई।

उन्होने गंभीर मामलों के लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित शिकायतों को भी जल्‍द से जल्‍द हल करने को कहा। महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने को कहा। एसएसपी द्वारा अपराधिक तत्वों, संदिग्धों एवं अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बता दें कि खमतराई इलाके के मेटल पार्क रोड पर स्थित एक फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल फांदकर भीतर घुसे चोरों ने लैपटाप,वाई-फाई माडम पार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। इसी तरह माना इलाके में एक्सप्रेस वे रोड टेमरी तालाब के पास एक ठेकेदार को सोमवार रात पल्सर और एक्टिवा सवार पांच लुटेरों ने रोककर मोबाइल छिनने के साथ ही चाकू से हमला कर लैपटाप लुटने की कोशिश की।

वहीं, सुंदर नगर इलाके में एक आटो मोबाइल वर्कशाप के संचालक पर हमला कर दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। हालांकि संचालक ने कुछ दूर तक लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे चकमा देकर भाग निकले। पुलिस को भागते हुए लुटेरों का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसके आधार पर इनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button