ब्रेकिंग
Indore Spiritual Update: 81 साल बाद बना ऐसा अद्भुत योग, शहरभर में 1200 से अधिक स्वजन करेंगे पूर्वजों... MP Crime Update: बैसाखी के सहारे एसपी कार्यालय पहुंचे घायल ग्रामीण, पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं ... Indore Cyber and Police Update: खजराना थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, गुम हुए महंगे स्मार्टफोन उन... MP Conversion Case: दमोह में एक ही परिवार की आईडी से जुड़े बच्चों के नाम, पुलिस ने मुख्य आरोपी को दब... Uttar Pradesh Teacher Suspended: इटावा में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत, छात्र का मजाक उड़ाने ... RTU Kota News: हॉस्टल में बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर किया ... Madhya Pradesh News: कार्य में गंभीर उदासीनता पर गिरी गाज, बड़वानी में कलेक्टर के निर्देश पर सख्त का... IMD Weather Forecast: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल Bhopal Police Action: नई साइट दिखाने के बहाने किडनैपिंग, आरोपियों ने खाते में ट्रांसफर करवाए 50 हजार... Panna Sidhi Train Service: पश्चिम मध्य रेल ने भेजा प्रस्ताव, विंध्य के इन दो जिलों में जल्द शुरू होग...
टेक्नोलॉजी

Facebook ने लॉन्च किया Newsletter, सोशल मीडिया पोस्ट से कर पाएंगे कमाई, जानिए कैसे?

नई दिल्ली। Facebook Inc (FB.O) ने मंगलवार को अपना न्यूजलेटर (newsletter) प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसे “Bulletin” के नाम से जाना जाएगा। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्री और पेड आर्टिकल और पॉडकास्ट मौजूद रहेंगे। Facebook के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया कि Bulletin प्लेटफॉर्म को लाइव कर दिया गया है। इसे Bulletin.com से एक्सेस किया जा सकेगा।

कैसे कर पाएंगे इस्तेमाल 

  • सबसे पहले Bulletin.com पर विजिट करना होगा।
  • जहां आपको Bulletin को सब्सक्राइब करना होगा।
  • इसके लिए आपको Bulletin को Facebook से लॉग-इन करना होगा।
  • लॉग-इन के बाद आपसे सब्सक्रिप्शन चार्ज लिया जाएगा।
  • किसी खास Bulletin के लिए चार्ज अलग-अलग हो सकते हैं।

जानिए कैसे कर पाएंगे कमाई 

बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में हाई-प्रोफाइल पत्रकार और लेखक दिग्गज मीडिया कंपनियों को छोड़कर रहे हैं और खुद का न्यूजलेटर या फिर पॉडकास्ट शुरू कर रहे हैं। ऐसे में Facebook ने स्वतंत्र पत्रकारों और लेखकों को कमाई का मौका उपलब्ध कराया है। लेकिन यह प्लेटफॉर्म केवल लेखक या पत्रकारों के लिए नहीं है। कोई भी व्यक्ति Facebook Bulletin ज्वाइन करके अपने पोस्ट से कमाई कर सकता है। Facebook ने कहा कि उसकी तरफ से Bulletin बनाने वाले की कमाई में कोई कटौती नहीं की जाएगी। साथ ही क्रिएटर्स अपने बुलेटिन के लिए अपने हिसाब से कीमत चार्ज कर सकते हैं। कई टेक कंपनियों ने भी अपना newsletter शुरू किया है। यह कंपनियां newsletter के जरिए कंपनी की एक्सक्लूसिव जानकारी उपलब्ध कराती हैं।

जल्द दुनियाभर में रोलआउट होगा Facebook Bulletin 

कंपनी ने कहा कि आर्टिकल और पॉडकास्ट Facebook न्यूज फीड और Facebook न्यूज सेक्शन के जरिए उपलब्ध रहेंगे। Facebook ने Bulletin के लिए एक अलग वेबसाइट बनाई है, जहां क्रिएटर्स अपनी ऑडिएंस को जोड़ सकेंगे। Facebook ने शुरूआती तौर पर Bulletin को अमेरिका में लॉन्च किया है। हालांकि बीटा टेस्टिंग के बाद इसे पूरी दुनिया में रोलआउट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button