ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
खेल

रिलायंस इंडस्ट्रीज का अबू धाबी पेट्रोरसायन केंद्र में निवेश के लिए हुआ समझौते, निवेश राशि के बारे नहीं हुआ खुलासा

नई दिल्ली। रिलाइंस इंडस्ट्रीज ने अबू धाबी पेट्रोरसायन केन्द्र में निवेश के लिये समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि तेल से लेकर दूरसंचार सेवायें देने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी की रुवाइस परियोजना में शामिल होगी। निवेश राशि के बारे में हालांकि कोई जानकारी नहीं दी गई।

कंपनी ने कहा, ‘अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी) ने रिलायंस के रुवाइस, अबू धाबी में टीएजेडआईजेड में एक नए विश्व-स्तरीय क्लोर क्षार, एथिलीन डाइक्लोराइड और पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) उत्पादन सुविधा में शामिल होने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।’ बयान में समझौते की रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

कंपनी ने कहा कि परियोजना का संचालन टीएजेडआईजेड औद्योगिक रसायन क्षेत्र में किया जाएगा, जो एडीएनओसी और एडीक्यू के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

बयान में कहा गया, ‘यह समझौता महत्वपूर्ण औद्योगिक कच्चे माल की बढ़ती मांग को भुनाने और वैश्विक औद्योगिक तथा ऊर्जा प्रमुख के रूप में एडीएनओसी और रिलायंस की ताकत को मजबूत करने में मदद करेगा।’

पेट्रोकेमिकल, रिफाइनिंग और गैस विकास परियोजनाएं मौजूदा समय में निर्माणाधीन हैं, कई परियोजनाएं भी हाल ही में डाउनस्ट्रीम और उद्योग पोर्टफोलियो में पूरी हुई हैं। समझौते की शर्तों के तहत, TA’ZIZ और रिलायंस सालाना 940 हजार टन क्लोर-क्षार, 11 मिलियन टन एथिलीन डाइक्लोराइड और 360 हजार टन पीवीसी का उत्पादन करने की क्षमता के साथ एक एकीकृत संयंत्र का निर्माण करेंगे।

एथिलीन डाइक्लोराइड का उपयोग आमतौर पर पीवीसी के उत्पादन के लिए किया जाता है, जिसमें आवास, बुनियादी ढांचे और उपभोक्ता वस्तुएं शामिल हैं। इन रसायनों के बाजार में विशेष रूप से एशिया और अफ्रीका में बढ़ती मांग की जरूरतों से वृद्धि की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button