ब्रेकिंग
MP Traffic Advisory: सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के चलते पवई में रूट डायवर्जन, भारी वाहनों का प्रवेश प... Madhya Pradesh News: प्रदेश के खनिज वाहनों में लगेंगे फास्टैग, कंप्यूटराइज्ड निगरानी से रुकेगी राजस्... Khandwa Medical College: पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, अस्पताल परिसर में किया भारी हंगामा Nalkheda Temple Security: एसपी दिलीप कुमार सोनी ने किया पुलिस चौकी का शुभारंभ, लंबे समय की मांग हुई ... Chitrakoot News Today: कानपुर से दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर को... Balaghat News Today: 2009 से फर्जी मेडिकल डिग्री पर दे रहा था सेवा, बिरसा में पूर्व बीएमओ के खिलाफ प... Durga Puja Ranchi Update: त्योहारी सीजन में नगर निगम कर्मचारियों के अल्टीमेटम से बढ़ी मुश्किलें, जयप... Surajpur Crime News: जयनगर में मां और 12वीं के छात्र बेटे की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इलाके में फै... Kunkuri Elephant Attack Panic: महागिरजाघर और होली क्रॉस अस्पताल परिसर में पहुंचा लोनर हाथी, दहशत में... Bhilai Student Suicide: अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से नाराज था छात्र, जामुल थाना क्षेत्र में घर ...
मनोरंजन

Raj Kaushal की मौत से टूटीं मंदिरा बेदी, रोनित रॉय के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। राज इंडस्ट्री के जानेमाने प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। बुधवार सुबह दिल का दौरा पड़ने की वजह से राज ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया। राज के निधन की खबर से उनके दोस्त और सेलेब्स सदमे में हैं। नेहा धूपिया, कुब्रा सेठ, अमोल पारशर, रोशन अब्बास, रोनित रॉय, टिस्का चोपड़ा समेत तमाम सेलेब्स ने राज के निधन पर दुख ज़ाहिर किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सुबह 11 बजे राज की अंतिम यात्रा निकाली गई जिसकी फोटोज़ और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं।

राज की अंतिम यात्रा की फोटोज़ और वीडियो काफी भावुक करने वाली हैं। इन फोटोज़ में मंदिरा अपने दोस्त रोनित रॉय के गले लगकर फूट-फूटकर रोती नज़र आ रही हैं, वहीं रोनित लगातार उन्हें संभालते दिख रहे हैं। इन फोटोज़ से साफ समझ आ रहा है कि पति के यूं अचानक चले जाने से मंदिरा पूरी तरह टूट गई हैं। इस दौरान मंदिरा ने सफेद शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है और कुछ फोटोज़ में एक्ट्रेस अपनी पति की बॉडी के साथ एम्बुलेंस में बैठी दिख रही हैं। फोटोज़ में भले मंदिरा मास्क लगाए दिख रही हैं, लेकिन उनकी आंखों से लगातार बहते आंसू किसी से छुप नहीं पा रहे हैं। एम्बुलेंस में मंदिरा के साथ उनके दोस्त आशीष चौधरी भी नज़र आरहे हैं जिनकी आंखों में भी आंसू साफ दिख रहे हैं। 

आपको बता दें कि राज इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। राज कौशल ने 1999 में आयी म्यूज़िकल रोमांटिक फ़िल्म प्यार में कभी कभी से निर्देशकीय पारी शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया। राज को इंडस्ट्री में उनके व्यवहार के लिए भी जाना जाता था। यही वजह है कि उनके साथ म करने वालों के अलावा तमाम सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button