ब्रेकिंग
Chhindwara Congress Worker Assault: छिंदवाड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ता के अपहरण और मारपीट पर गरमाई सि... राहत मंजिल में ठहरे थे बापू, बेनजीर ग्राउंड पर हुई थी ऐतिहासिक जनसभा और प्रार्थना Nana Patekar Memories: भोपाल में नाना पाटेकर से जुड़े संस्मरण, श्रीराम तिवारी ने बताए 30 साल पुराने ... Dhar Pickleball Players Success: केरल में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धार के 4 खिलाड़ियों ने जी... Madhya Pradesh News: जबलपुर में मेले के दौरान झूले में तकनीकी लापरवाही या युवकों की गलती? पुलिस ने म... Bilaspur Atal Awas Fire: बिलासपुर के अटल आवास में भीषण आग, रस्सी के सहारे 75 लोगों का हुआ रेस्क्यू Gariyaband Naxal Dump Seized: मैनपुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 2.5 किलो का टिफिन आईईडी और यूब... Balrampur Illegal Paddy Seized: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी से पहले बड़ी कार्रवाई, यूपी बॉर्डर पर 3 ट्रक... Kabirdham Baiga Children Death: कवर्धा में बैगा बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सख्त, कलेक्टर तुलिका प्... Gariyaband Mahapanchayat News: गरियाबंद के कोकड़ी गांव में 128 गांवों के ग्रामीणों की महापंचायत, विस...
देश

शेरा जूनियर और सीनियर टीम फाइनल में

रायपुर। सप्रे शाला मैदान में खेली जा रही ग्रास रूट फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले मंगलवार को खेले गए। फाइनल मैच एक जुलाई को खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल बुधवार को होगा। पहले सेमीफाइनल में शेरा जूनियर और शेरा सीनियर की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 में शेरा जूनियर और साई एफसी के मध्य सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। शेरा ने यह मुकाबला 2-0 से जीत लिया। दोनों गोल प्रशांत ने दागे। पहला गोल 35वें और दूसरा गोल 38वें मिनट में किया।सीनियर वर्ग में शेरा क्रीड़ा समिति और डब्ल्यूआरएस के मध्य मैच खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ।

निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल कर सकीं। डब्ल्यूआरएस की ओर से मैच के तीसरे मिनट में भार्गव ने गोल किया। वहीं शेरा की ओर से भूपेंद्र ने 14वें मिनट में गोल कर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। मैच ड्रा रहा। निर्णय पेनाल्टी से किया गया। शेरा क्रीड़ा समिति ने 4-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की। इसके अलावा जूनियर वर्ग में आरडी तिवारी स्कूल और जेवायसी के बीच मैच खेला गया। आरडी तिवारी ने आसानी से 6-0 से मुकाबला जीत लिया। एकतरफा मुकाबला होने से प्रशंसकों को मायूसी हाथ लगी।

आज के मैच

दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। पहला मैच अंडर-19 का दोपहर 1.45 बजे से शेरा एफसी और साउथआल यूनाइटेड के मध्य खेले गए। वहीं सीनियर वर्ग का मुकाबला दोपहर 2.45 बजे से डायनामोस एफसी और राइजिंग स्टार के बीच खेला गया।

Related Articles

Back to top button