ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

झारखंड में फिर मॉब लिंचिंग, गुमला में डायन बताकर 4 लोगों को पीट-पीट कर मार डाला

गुमला। झारखंड में एक बार फिर सुनियोजित तरीके से मॉब लिंचिंग कर मानवता का खून किया गया है। यहां डायन के संदेह में चार लोगों को पहले बुरी तरह पीटा गया और फिर गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गयी है। गुमला जिले के सिसई प्रखंड मुख्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर सिसकारी गांव में हुए इस नरसंहार में रविवार तड़के 3 बजे 10 से 12 अपराधियों ने घर में से खींचकर चार लोगों को बाहर निकाला और फिर उनकी गला काटकर हत्या कर दी। नरसंहार को अंजाम देने से पहले गांव में हत्यारों ने पंचायत लगाई थी। चारों लोगों पर ओझा गुनी और टोना-टोटका का आरोप लगाकर उनकी हत्‍या कर दी गई।

पुलिस ने सभीा शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने  माना कि चारों लोगों की हत्‍या सुनियोजित घटना है। यहां पहले से आग सुलग रही थी। पलिस को इसकी भनक नहीं लग सकी। जिन लोगों की हत्या की गई है, उनमें 60 वर्षीय चापा उरांव, उसकी पत्नी पीरा उराईन सहित गांव के 2 अन्य लोग शामिल हैं। हत्या की इस घटना को डायन-बिसाही से जोड़कर देखा जा  रहा है।

बताया गया कि डायन के संदेह में करीब तीन बजे भोर में 10 से 12 लोगों ने चांपा उरांव के घर पर धावा बोल दिया। जबरन घर खुलवाकर घुसे अपराधियों ने यहां एक-एक कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वीभत्‍स वारदात की सूचना पाकर झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या के बाद घटना को अंजाम देने वाले लोग गांव छोड़ कर भाग गए हैं। यहां अधिसंख्य घरों में ताला बंद है। ग्राम प्रधान से पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गुमला जिला के सिसई प्रखंड के नगल सिसकारी गांव में रविवार के भोर में तीन बजे डायन का आरोप लगाकर पहली बार नरसंहार को अंजाम दिया गया। घटना को लगभग एक दर्जन लोगें ने अंजाम दिया। लाठी डंडे और धारदार हथियारों से लैस लोगों ने तीन घरों का दरवाजा खुलवाकर चार लोगों को अपने कब्जे में ले लिया और बाहर से सभी तीन घरों में ताला जड़ दिया। अगवा किए गए सभी लोगों को अपराधी गांव के किनारे ले गए। जहां पहले चारों लोगों की लाठी-डंडे से बुरी तरह पिटाई की गई।

अपराधियों ने वीभत्‍स घटना को अंजाम देते हुए धारदार हथियार से चारों का गला रेत दिया और दूसरे मानव अंगों को भी काट दिया गया। मृतकों में 60 वर्षीय सुन्ना उरांव, 69 साल के चापा उरांव, 60 साल की पीरा उराईन और फगनी उराईन शामिल हैं। मृतक चापा की बेटी सिलवंती ने घटनास्थल पर पहुंचे बसिया एसडीपीओ दीपक कुमार और सिसई पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। पुलिस अनुसंधान में जुट गई है। एसडीपीओ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुमला के एसपी अंजनी कुमार झा भी मौके पर पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button