ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

डिजिटल इंडिया के छह वर्ष, प्रधानमंत्री मोदी अभियान के लाभार्थियों से कल करेंगे बातचीत

नई दिल्ली। डिजिटल इंडिया अभियान की छठी वर्षगांठ के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम अभियान के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। आइटी मंत्रालय ने बुधवार को इसकी सूचना दी। आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि डिजिटल इंडिया न्यू इंडिया की सबसे बड़ी सफलता की कहानियों में से एक रहा है। इससे सेवाओं को सक्षम बनाने, सरकार को नागरिकों के करीब लाने, नागरिक जुड़ाव को बढ़ावा देने और लोगों को सशक्त बनाने में मदद मिली है।

इस अवसर पर आइटी मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे और उद्घाटन भाषण देंगे। संवाद सत्र के बाद प्रधानमंत्री द्वारा एक भाषण दिया जाएगा, जिसमें वह डिजिटल इंडिया की विभिन्न उपलब्धियों और लोगों को जोड़ने में वर्षों से चली आ रही सफलता की कहानी को रेखांकित करेंगे। जानकारी के अनुसार वह इस योजना को आगे बढ़ने वाले विभिन्न विकास कार्यों पर एक दृष्टिकोण भी देंगे।

पीएम की गतिशील नेतृत्व में डिजिटल इंडिया की पहल को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर

डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के एमडी और सीइओ अभिषेक सिंह ने कहा कि यह एक बहुत ही संवादात्मक और सूचनात्मक सत्र होगा। इसमें प्रधानमंत्री देशभर के डिजिटल इंडिया के लाभार्थियों से बात करेंगे। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि हमें प्रधानमंत्री से जो मार्गदर्शन और समर्थन मिला है वह अद्वितीय है। हम उनके गतिशील नेतृत्व में डिजिटल इंडिया की पहल को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं

डिजिटल इंडिया की प्रमुख उपलब्धियों पर वीडियो प्रेजेंटेशन

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल इंडिया की प्रमुख उपलब्धियों पर वीडियो प्रेजेंटेशन भी होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी देशभर के डिजिटल इंडिया अभियान के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। बता दें कि डिजिटल इंडिया भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने की दृष्टि से भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को 1 जुलाई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।

Related Articles

Back to top button