ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

Farmers Protest: पंजाब के कैबिनेट मंत्री धर्मसाेत व भाजपा नेता श्वेत मलिक का किसानाें ने किया घेराव, पुलिस के साथ धक्कामुक्की

बठिंडा। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले किसानाें ने नेताओं का विराोध तेज कर दिया है। बूुधवार काे नाभा विधानसक्षा क्षेत्र के गाव चहल में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत व बठिंडा एम्स जा रहे भाजपा के राज्यसभा सदस्य का विराेध किया। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंचे थे। भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के साथ-साथ अन्य किसान यूनियनों ने विरोध किया। किसानाें ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने से पहले किए वादे पूरे नहीं किए।

आज भी किसानों को जहां रेगुलर बिजली सप्लाई नहीं दी जा रही वहीं घर-घर नौकरी का वादा भी पूरा नहीं किया। किसान संगठनों के विरोध के बाद साधु सिंह धर्मसोत ने जल्दबाजी में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। उसके बाद, पुलिस ने उन्हें वहां से निकाला।

वहीं यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में (एम्स) में मीटिंग करने के लिए पहुंचे राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा है। मलिक के आने की सूचना जैसे ही किसानों को मिली, वे एम्स को जाने वाले रास्ते पर धरना लगाकर बैठ गए। इस बीच किसानों को रोकने के लिए एसएसपी भूपिंद्रजीत सिंह विर्क की अगुआई में भारी पुलिस बल तैनात किया गया

जैसे ही श्वेत मलिक एम्स में जाने लगे तो किसान उनका घेराव करने के लिए आगे बढ़े। मगर पुलिस फोर्स ने किसानों को रोककर मलिक के लिए एम्स जाने का रास्ता साफ किया। उनके साथ अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह औजला भी थे। इस दौरान किसानों व पुलिस के बीच काफी धक्कामुक्की भी हुई। इसके चलते बठिंडा डबवाली रोड से गुजरने वाले ट्रैफिक भी काफी प्रभावित हुआ। जबकि किसानों को रोकने के लिए तहसीलदार सुखबीर सिंह बराड़ के अलावा एक एसपी व 4 डीएसपी को भी तैनात किए गए थे।

किसानों का आरोप था कि भाजपा ने खेती कानून लागू कर किसानों को मरने के लिए मनबूर कर दिया है। जिस कारण अब वे भाजपा नेताओं का घेराव कर रहे हैं। उनका संघर्ष कृषि कानून के निरस्त किए जाने तक जारी रहेगा। दूसरी तरफ, पंजाब में भाजपा नेताओं पर किसानों की तरफ से किए जा रहे हमले को देखते हुए पुलिस ने सख्त सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।

Related Articles

Back to top button