ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

देश के कई राज्यों ने दी लॉकडाउन में छूट, जानिए कहां-कहां बढ़ी पाबंदियां

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की रफ्तार अब धीमी हो चुकी है। देश में अब रोजाना कोरोना के 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं और 1000 से कम मौतें हो रही हैं। इस वजह से देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन में छूट दी गई है तो अभी भी कई राज्य ऐसे हैं जहां कोरोना से जुड़ी पाबंदियां बढ़ाई जा रही है। आइए जानते हैं देश के किन राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन में छूट देने का फैसला किया है और किन राज्यों ने पाबंदिय़ां बढ़ाने के निर्णय लिया है।

Unlock-Lockdown India Update:

ओडिशा में बढ़ा आंशिक लॉकडाउन

ओडिशा सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मद्देनजर लागू आंशिक लॉकडाउन को 15 दिनों के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अब यह लॉकडाउन 16 जुलाई को सुबह पांच बजे समाप्त होगा। ओडिशा के मुख्य सचिव एस सी महापात्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने 30 जिलों को ए और बी नाम से दो श्रेणियों में बांटा है। ऐसे 20 जिलों को ए श्रेणी में रखा गया है, जहां कोरोना वायरस संक्रमण की दर पांच प्रतिशत से कम है जबकि शेष 10 जिलों को बी श्रेणी में रखा गया है। बी श्रेणी वाले जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या अधिक है।

झारखंड में अनलॉक 5 में मिली छूट

झारखंड सरकार ने अनलॉक 5 में राज्‍य की जनता को बड़ी राहत दी है। अब सभी जिलों में दुकानें 8:00 बजे रात तक खुलेंगी। एक जिले से दूसरे जिले तक बसों का आवागमन होगा। बाहर से यानि दूसरे राज्‍यों से आने वालों को 7 दिन तक क्वॉरंटाइन में रहने की अब जरूरत नहीं। रेस्टोरेंट एवं बार 50 फीसद सीट के साथ खुलेंगे। एक जगह पर 50 लोगों के इकट्ठा होने की छूट मिली है। सिनेमा हॉल एवं मल्टीप्लेक्स में सीटों की क्षमता से आधे लोगों को बैठाने की छूट दी गई है। हालांकि रविवार को बाजार बंद रहेगा।

आंध्र प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू में दी गई ढील

आंध्र प्रदेश सरकार ने कोरोना कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के 13 में से 8 जिलों में तीन घंटे और कोरोना कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है। इन जिलों में कोरोना पॉजिटिव रेट पांच प्रतिशत से नीचे है।

केरल में जारी रहेंगी लॉकडाउन की पाबंदियां

केरल में लॉकडाउन को आगे बढ़ा दिया गया है केरल सरकार ने राज्य में जारी लॉकडाउन प्रतिबंधों को एक और सप्ताह बढ़ाने का फैसला लिया है।

– नगालैंड सरकार मौजूदा लॉकडाउन में प्रतिबंधों में ढील देकर अनलॉक शुरू करेगी। इसको लेकर लेकर जल्द ही गाइडलाइन जारी करेगी।

पंजाब में लॉकडाउन 10 जुलाई तक बढ़ा

डेल्टा प्लस वेरियंट (Delta Plus variant) के मामलों को देखते हुए पंजाब में लॉकडाउन 10 जुलाई तक बढ़ा दिया है। हालांकि इस दौरान कई प्रतिबंधों से छूट का एलान भी किया गया है। राज्य में 1 जुलाई से 50% क्षमता के साथ बार, पब और अहाते खोले जा सकेंगे।

हरियाणा में 5 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद सोनीपत रेवाड़ी महेंद्रगढ़ सहित राज्य के सभी 22 जिलों में लॉकडाउन 5 जुलाई तक बढ़ा दिया है। राज्य में पहले से जारी प्रतिबंधों पर से ढील यथावत रहेगी। हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा अभियान के तहत काफी रियायतों के साथ लाकडाउन पांच जुलाई तक बढ़ा दिया है।

Related Articles

Back to top button