ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

कोरोना की फिर दस्तकः भारत-पाकिस्तान समेत इन देशों की यात्रा नहीं कर सकते UAE के लोग

 दुनियाभर के कई देशों में कोरोना वायरस का नया स्वरूप डेल्टा प्लस तेजी से फैल रहा है। ऐसे में कई देशों ने फिर से प्रतिबंध लाने शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने अपने नागरिकों के लिए 21 जुलाई तक भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों में यात्रा करने पर बैन लगा दिया है। UAE ने अपने नागरिकों से कहा कि वे भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा न करें।

यूएई के जनरल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने एयरमेन (NOTAM) को जारी एक नोटिस में कहा कि 14 देशों – लाइबेरिया, नामीबिया, सिएरा लियोन, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा, जाम्बिया, वियतनाम, भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, नाइजीरिया और दक्षिण अफ्रीका से उड़ानें 21 जुलाई, 2021 की रात 23:59 बजे तक निलंबित रहेंगी। हालांकि कार्गो उड़ानों के साथ-साथ व्यापार और चार्टर उड़ानों को प्रतिबंधों से छूट दी जाएगी।

अमीरात के विदेश मंत्रालय और राष्ट्रीय आपातकाल ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए कहा कि मौसम फिर से बदल रहा है और इसी के साथ कोरोना का नया स्वरूप भी तेजी से अपने पैर पसार रहा है, ऐसे में अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती उपाय करने जरूरी हैं, इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि इन देशों की यात्रा न करें।

UAE ने जारी की गाइडलाइ

  • अगर कोई नागरिक हाल ही में इन देशों की यात्रा करते लौटा है और उसमें कोविड पॉजिटिव होने के लक्षण हैं तो उसे सेल्फ आइसोलेट होना चाहिए।
  • मेजबान देशों द्वारा लागू सभी निर्देशों, जरूरतों और हेल्थ प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए।
  • कोविड पॉजिटिव होने की स्थिति में यूएई नागरिकों को अपने मेजबान देशों में संयुक्त अरब अमीरात के दूतावासों को भी सूचित करना होगा।
  •  मेजबान देश में संबंधित अधिकारियों के साथ बात और UAE में स्वास्थ्य विभागों से सहमति के बाद ही  संक्रमित नागरिकों को यूएई लौटने की अनुमति दी जाएगी।
  • उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी दिशा-निर्देशों और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button