ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
देश

शायर मुनव्वर राना के घर देर रात पुलिस ने ली तलाशी, बेटी का आरोप- प्रशासन कर रहा परेशान

मशहूर शायर मुनव्वर राना के घर देर रात अचानक उत्तर प्रदेश पुलिस पहुंच गई। पुलिस को अचानक इस तरह अपने घर पर देखकर सभी हैरान रह गए। पुलिस ने मुनव्वर राना के पूरे घर की तलाशी ली और फिर चली गई। मुनव्वर राना की बेटी और कांग्रेस नेता फौजिया राना ने इसे बदले की कार्रवाई बताया। फौजिया ने आरोप लगाया कि प्रशासन हमारे परिवार को तंग कर रहा है और डराया-धमकाया जा रहा है। फौजिया राना ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमे वो सभी से मदद की अपील कर रही है और कह रही है कि हम लोगों को बहुत परेशान किया जा रहा है, मेरे बीमार पापा को भी परेशान किया गया।

प्रशासन हमसे और हमारे पापा से बदला ले रहा है। फौजिया ने कहा कि पुलिस बिना सर्च वारंट के घर में घुसी और तलाशी ली। पुलिस घर में बनी लाइब्रेरी की तलाशी ली और मेरे पिता मुनव्वर राना को घर के बाहर बैठा दिया। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने फौजिया की 16 वर्षीय बेटी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। फौज़िया का कहना है कि, उनकी बेटी के कई फोटो और पर्सनल चीजें उस मोबाइल में थी जिसे पुलिस जब्त करके अपने साथ ले गई। वहीं मुनव्वर राना ने कहा कि यह पुलिस की सरासर गुंडागर्दी है कि बिना किसी सर्च वारंट के घर में घुस आए। मुनव्वर राना ने कहा कि पुलिस ने उनको भी पीछे धकेल दिया।

मुनव्वर राना ने कहा कि आखिर देर रात पुलिस ने मेरे घर की तलाशी क्यों ली इसका कारण हमें अभी तक नहीं बताया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले दिन-दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने त्रिपुला के पेट्रोल पंप पर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर दो राउंड फायर किए थे। हालांकि गोली कार में लगी थी और इस घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए थे। इस घटना के बाद अब पुलिस ने मुनव्वर राना के घर देर रात तलाशी ली है। पुलिस की तरफ से भी कोई बयान नहीं जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button