ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

ड्रोन हमले से घबराने की जरूरत नहीं, हमारे सुरक्षाबल सक्षम : सिन्हा

श्रीनगर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वीरवार को कहा कि एयरफोर्स स्टेशन जम्मू पर हाल ही में हुए ड्रोन हमले और उसके बाद विभिन्न इलाकों में ड्रोन की गतिविधियों का कड़ा संज्ञान लिया गया है। हमारे सुरक्षाबल इस नए खतरे से निपटने में पूरी तरह समर्थ हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

मुगल रोड और सिंथन टाप मार्ग पांच से आम आवाजाही के लिए खोलने का फैसला

उन्होंने कहा कि हमारा मकसद लोगों को एक सुरक्षित और शांत माहौल प्रदान करना है। लोगों के विकास को सुनिश्चित बनाना है। इसलिए हमने मुगल रोड और सिंथन टाप मार्ग को भी पांच जुलाई से आम आवाजाही के लिए खोलने का फैसला किया है।

यहां राजभवन में कुछ चुनिंदा पत्रकारों के साथ एक बातचीत में उन्होंने कहा कि ड्रोन की चुनौती को पूरी गंभीरता से लिया गया है। हमारी सेना, केंद्रीय बल और जम्मू कश्मीर पुलिस इससे निपटने में पूरी तरह समर्थ हैं। ड्रोन के खतरे से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही हमने आज दो बड़े फैसले लिए हैं। इससे आॢथक गतिविधियों को भी प्रोत्साहण मिलेगा। उन्होंने कहा कहा कि पिछले दिनों राजौरी, पुंछ, डोडा और किश्तवाड़ जिलों से कई प्रतिनिधिमंडल मिले थे। इन लोगों ने जम्मू संभाग को कश्मीर से जोडऩे वाले मुगल रोड और सिंथन टाप मार्ग को आम आवाजाही के लिए खोलने का आग्रह किया था।

आज हमने निर्णय किया है कि आने वाले सोमवार यानि पांच जुलाई से दोनों मार्ग खोल दिए जाएंगे। इन दोनों सड़कों को खोलने से केवल लोगों के आने जाने की सुविधा नहीं बढ़ेगी बल्कि जम्मू कश्मीर की ओवर-आल इकोनामी भी बढऩे वाली है। उन्होंने कहा कि इन दोनों मार्गों पर वाहनों की जांच पड़ताल का भी प्रबंध रहेगा। लोगों से आग्रह है कि वह सुरक्षा का ध्यान रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

परिसीमन आयोग निष्पक्षता से करेगा काम :

परिसीमन आयोग संबंधी सवाल पर सिन्हा ने कहा कि आायोग अपना काम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता से करेगा। सभी वर्गों को सुना जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग लोकतंत्र में यकीन रखते हैं, वह परिसीमन प्रक्रिया में जरूर शामिल हों। उन्होंने कहा कि जब राजनीतिक दल इस प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे तो चुनावों का रास्ता भी बनेगा और इससे एक अच्छी विधानसभा का गठन होगा।

Related Articles

Back to top button