ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: सितंबर के आखिरी हफ्ते में फिर सक्रिय हुआ मानसून, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में डिप्रे... Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने...
खेल

श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद इंग्लैंड जा सकता है ये भारतीय ओपनर, चयनकर्ताओं ने दिए संकेत

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार है, जब दो भारतीय टीम अलग-अलग देशों के दौरों पर हैं। विराट कोहली की कप्तानी में टेस्ट सीरीज के लिए एक भारतीय टीम इंग्लैंड में है, जबकि शिखर धवन की कप्तानी में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए एक भारतीय टीम श्रीलंका में है। इस बीच इंग्लैंड दौरे से भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी और बुरी खबर सामने आई है, जहां ओपनर शुभमन गिल गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों से चोट के कारण बाहर होना पड़ सकता है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि जल्द हो जाएगी, लेकिन माना जा रहा है कि उन्हें शायद पूरी सीरीज से बाहर किया जा सकता है। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किस खिलाड़ी के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के चयनकर्ता देख रहे हैं। इस बात के संकेत भी चयनकर्ताओं से मिल गए हैं।

दरअसल, टीओआइ की रिपोर्ट की मानें तो अगर भारतीय टीम के चयनकर्ताओं से टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के बारे में बात करता हैं तो चयनकर्ता श्रीलंका दौरे के बाद पृथ्वी शॉ को इंग्लैंड भेज सकते हैं, लेकिन क्वारंटाइन नियमों को देखते हुए उनको सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में जगह नहीं मिल पाएगी। पृथ्वी शॉ श्रीलंका से यूके के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो करने के बाद वे तीसरे टेस्ट मैच से उपलब्ध होंगे।

आपको बता दें, भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 25 जुलाई को आखिरी टी20 मैच के साथ समाप्त हो रहा है। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ भारत को चार अगस्त से टेस्ट सीरीज खेलनी है। ऐसे में पृथ्वी शॉ अगर श्रीलंका से यूके की उड़ान भरते हैं या फिर भारत से यूके जाते हैं तो उनको क्वारंटाइन में समय बिताना होगा। इसके अलावा प्रैक्टिस सेशन भी ज्वाइन करने होंगे। इसके बाद ही वे टीम इंडिया के बायो-बबल में प्रवेश करेंगे और चयन के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, इंग्लैंड में इस समय भारत के पास शुभमन गिल के रिप्लेसमेंट के लिए मयंक अग्रवाल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ी हैं।

Related Articles

Back to top button