ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

रायपुर शहर में फॉगिंग करने का महापौर एजाज ढेबर ने दिया निर्देश

रायपुर। रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर ने जोन क्रमांक दो के कार्यालय में पहुंचकर जोन में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जोन दो के वार्डों में वर्तमान सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया एवं इसे निरंतरता से जारी रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वार्डों में फॉगिंग बंद होने से पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सभी वार्डों में मच्छरों के नियंत्रण के लिए तत्काल फॉगिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में जगह-जगह जलभराव होने से मच्छर पैदा होते हैं और उनके काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां पनपती हैं। इसे रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने निर्माणाधीन सभी विकास कार्यों की मानिटरिंग कर तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ जनहित में जनसुविधा के लिए पूर्ण करने निर्देशित किया।

सभी संपत्ति करदाताओं को तत्काल प्राथमिकता से निगम हित में राजस्व वसूली के लिए डिमांड नोटिस जारी करने एवं शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने का लक्ष्य बनाकर अभियान पूर्वक वसूली सुनिश्चित करने जोन कमिश्नर एवं जोन के सहायक राजस्व अधिकारी को कहा है। जोन के वार्डों में स्ट्रीट लाइट प्रबंधन सुधारने, बंद लाइटों को चालू करने, जोन की ओर से तत्काल इसके लिए अनुबंधित कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखकर मानिटरिंग कर जनहित में प्रकाश व्यवस्था सुचारू बनाने कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बैठक में जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा बंटी, एमआइसी सदस्य सुन्दर जोगी, सुरेश चन्नावार, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पार्षद सूर्यकांत राठौड, पार्षद अनवर हुसैन, तिलक पटेल, प्रभारी जोन कमिश्नर विनोद देवांगन सहित जोन के संबंधित जोन अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button