ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

गुरदासपुर के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत; दो गंभीर

गुरदासपुर। पाकिस्तान की सीमा से सटे गुरदासपुर जिले के बटाला में प्रेम प्रसंग को लेकर लड़की के घरवालों ने लड़के के परिवार वालों पर हमला कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में लड़के पक्ष के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को पहले बटाला सिविल अस्पताल और फिर अमृतसर रेफर कर दिया गया। वहीं  शवों को पोस्टमार्टम के लिए मार्चरी में रखवा दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

दरअसल, रविवार सुबह गांव बल्लरवाल का प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। हालांकि बाद में वे दोनों वापस आ गए। इससे गुस्साए लड़की के परिवार वालों ने खेत में काम कर रहे लड़के के परिवार वालों पर हमला बोल दिया और भगा भगाकर पिस्तौल से गोलियां मारकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया।

फायरिंग में दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल बटाला में भर्ती करवाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर में रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही थाना घुमान की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अभी जांच में जुटी है

इनकी हुई मौत

मृतकों की पहचान मंगल सिंह (65) पुत्र उजागर सिंह, सुखविंदर सिंह (35) पुत्र मंगल सिंह, जसवीर सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह और बबनदीप सिंह (22) पुत्र जसपाल सिंह निवासी वासियाना पुराना बल्लरवाल थाना घुमान के रूप में हुई है। घायलों की पहचान हरमनदीप सिंह व जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि युवक-युवती आपस में प्रेम करते हैं। इसको लेकर लड़की पक्ष वाले विरोध जताते रहे हैं। जब दोनों प्रेमी घर से गए तो परिवार वाले गुस्से में थे। इसी गुस्से में उन्होंने लड़के के परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस परिवार वालों के साथ-साथ गांव वालों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button