ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

बिहार सहित इन राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, जानें- दिल्ली सहित अन्य राज्यों का मौसम अपडेट्स

नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश से बिहार होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल होकर असम तक एक ट्रफ रेखा जा रही है। साथ ही एक अन्य ट्रफ रेखा उत्तर पूर्व बिहार से आंतरिक ओडिशा तक जा रही है। इसके प्रभाव से बिहार के उत्तरी एवं दक्षिणी पश्चिम भाग में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार के शेष भाग में हल्की से मध्यम वर्षा संभावित है। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। दिल्ली, पंजाब के कई हिस्सों में हल्की वर्षा होगी। इस दौरान गर्मी से राहत मिलेगी। इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान बिजली भी गिरने की संभावना है, जिससे सावधान रहना होगा। स्काईमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़ में मध्यम तो मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण राजस्थान के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है।

इन राज्यों में आज बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज यानि रविवार को उत्तरी बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तटीय ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, रायलसीमा और उत्तरी तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश संभव है।

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में मानसून की सक्रियता सामान्य बनी हुई है। सूबे के अधिकांश भाग में पिछले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि उत्तरी बिहार में कुछ जगहों पर अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों और सांख्यिकीय गणना के आधार पर मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से बताया गया है कि अब तक राज्य के उत्तर बिहार की ओर बारिश की स्थिति मजबूत थी। अब राज्य के शेष भाग में भी बारिश और वज्रपात की परिस्थितियां बन रही हैं। इसे देखते हुए अगले 48 घंटे में राज्य के सभी जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार जिलों में बारिश और वज्रपात की तीव्रता ज्यादा रहेगी। इसलिए 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button