ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

दिल्ली में साेमवार से खुल सकते है स्टेडियम और खेल मैदान, सीएम केजरीवाल आज करेंगे ऐलान

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 महामारी संबंधी स्थिति में उल्लेखनीय सुधार के बीच दिल्ली सरकार पांच जुलाई से स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने समेत अन्य छूट प्रदान कर सकती है। माना जा रहा है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पाबंदियों में छूट को लेकर ऐलान कर सकते है।

 स्पा, सिनेमाघर खोले जाने की संभावना नहीं 
दिल्ली सरकार ने प्रतिबंधों में जो छूट की घोषणा की है, वह सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने अभी प्रतिबंधों में राहत या उसे आगे बढ़ाने के बारे में आदेश जारी नहीं किए हैं। सूत्रों ने कहा कि सरकार स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने की अनुमति दे सकती है लेकिन अभी दिल्ली मेट्रो समेत अन्य सार्वजनिक यातायात साधनों का परिचालन पूर्ण क्षमता के साथ होने की संभावना नहीं है क्योंकि ऐसे में भीड़भाड़ हो सकती है।’’

प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर लक्ष्मी नगर बाजार  बंद
सूत्रों के अनुसार अभी स्पा, सिनेमाघर, तरणतालों को खोले जाने की संभावना नहीं है। वहीं इससे पहले पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने कोविड-19 सबंधी प्रोटोकॉल का उल्लंघन किए जाने के कारण लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार और कुछ निकटवर्ती बाजारों को पांच जुलाई तक बंद कर दिया था।

 ये बाजार हैं बंद 
आदेश में कहा गया, ‘‘लक्ष्मी नगर के मुख्य बाजार में कोविड-19 प्रोटोकॉल के दिशानिर्देशों/निर्देशों का उल्लंघन किया गया है, जिसके कारण तेजी से कोरोना वायरस फैलने का खतरा है। ​जो बाजार पांच जुलाई तक बंद है, उनमें विकास मार्ग से लेकर किसान कुंज में लवली पब्लिक स्कूल तक लक्ष्मी नगर मुख्य बाजार तथा मंगल बाजार, विजय चौक, सुभाष चौक, जगतराम पार्क, गुरु रामदास नगर जैसे आस-पास के बाजार शामिल हैं। दिल्ली में 19 अप्रैल से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन बाजारों को सात जून से ही पुन: खोलने की अनुमति दी गई।

Related Articles

Back to top button