ब्रेकिंग
IGI Airport News: दिल्ली में तेज आंधी-बारिश का कहर; एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्त, उड़ानें प्रभाव... Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ...
देश

एक्शन में योगी सरकार! BSP के पूर्व सांसद दाऊद अहमद की 100 करोड़ की बहुमंजिला इमारत जमींदोज

लखनऊः योगी सरकार में अवैध निर्माण और माफियाओं के खिलाफ एक्शन जारी है, जिसके चलते जिला प्रशासन का बुलडोजर लगातार रफ्तार पकड़े हुए है। वहीं अब बसपा के पूर्व सांसद दाऊद अहमद की 100 करोड़ की लागत से बन रही बहुमंजिला इमारत पर लखनऊ जिला प्रशासन ने रविवार सुबह कार्रवाई करते हुए उसे जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की।
बता दें कि लखनऊ के रिवर बैंक कॉलोनी में यह अवैध निर्माण चल रहा था। लगातार नोटिस के बावजूद दाऊद अहमद ने अवैध निर्माण को नहीं गिरवाया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
जिलाधिकारी और लवीप्रा वीसी अभिषेक प्रकाश के निर्देश पर पूर्व संसद दाऊद अहमद व सिम्मी बनो के अवैद अपार्टमेंट पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए थे। अवैध अपार्टमेंट के ध्वस्तिकरण के निर्देश पहले ही दिए जा चूके थे।
दरअसल, दाउद अहमद ने बहुमंजिली इमारत में दर्जनों फ्लैट बना दिए थे। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने घोर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद दाऊद अहमद हाईकोर्ट भी गए थे, लेकिन कोई राहत न मिलने और नोटिस के खिलाफ कार्रवाई न करने पर धवस्तिकरण की कार्रवाई शुरू की गई।
फ़िलहाल मौके पर लखनऊ जिला प्रशासन की टीम व पुलिस मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button