ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

केएल राहुल का दावा- कप्तान विराट कोहली 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं

लंदन। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल मानते हैं कि टीम के कप्तान विराट कोहली 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं और उनमें साथी खिलाड़ियों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की गजब की क्षमता है।

राहुल ने फो‌र्ब्स इंडिया के लिए एक वीडियो में कहा, “विराट कोहली के साथ और उनकी अगुआई में खेलकर पता चला कि वह अलग तरह के कप्तान हैं। वह बहुत जुनूनी व्यक्ति हैं। वह 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं। आपका सर्वश्रेष्ठ 100 प्रतिशत ही संभव है, लेकिन वह 200 प्रतिशत उत्साह से काम करते हैं। उनमें अन्य 10 खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उनसे 100 से 200 प्रतिशत काम कराने की गजब की क्षमता है।”

राहुल साउथैंप्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोहली की कप्तानी को लेकर आलोचना हुई थी, क्योंकि वह अभी तक एक भी आइसीसी ट्राफी हासिल नहीं कर पाए हैं। कोहली की अगुआई में भारत 2017 चैंपियंस ट्राफी और 2019 विश्व कप जीतने में असफल रहा था।

भारतीय टीम अब मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, जो चार अगस्त से शुरू हो रही है। कप्तान विराट कोहली के लिए ये सीरीज किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम पिछली दो सीरीज गंवा चुकी है, जिसमें एक में कप्तान विराट कोहली थी। ऐसे में विराट कोहली के लिए ये बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा ये टेस्ट सीरीज आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का भी हिस्सा है। इस कारण से ये लड़ाई और भी दिलचस्प होगी। इस सीरीज के लिए केएल राहुल भी टीम के साथ हैं, जिनका पिछला इंग्लैंड दौरा अच्छा नहीं रहा था।

Related Articles

Back to top button