ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
खेल

T20 क्रिकेट के धुरंधर खिलाड़ियों की नाक के नीचे से ट्रॉफी उड़ा ले गई साउथ अफ्रीका की टीम

नई दिल्ली। WI vs SA T20I Series: वेस्टइंडीज के पास मौजूदा समय में बहुत सारे टी20 विशेषज्ञ हैं। इतने टी20 स्पेशलिस्ट खिलाड़ी शायद दुनिया की किसी टीम के पास नहीं है। यहां तक कि दो तीन टीमों को मिलाकर भी टी20 विशेषज्ञ खोजे जाएं तो भी ये कैरेबियाई धुरंधर के सामने आंकड़ों में फीके पड़ जाएंगे, लेकिन उन्हीं टी20 क्रिकेट के दिग्गजों की नाक के नीचे से साउथ अफ्रीका की टीम ने ट्रॉफी उड़ा ली है।

दरअसल, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई। इस सीरीज को 3-2 से प्रोटियाज टीम ने अपने नाम किया है। सीरीज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीता था, जबकि अगले दो मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली, लेकिन चौथे मैच में कैरेबियाई टीम ने वापसी करते हुए जीत हासिल की और सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया, लेकिन आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 25 रन से हार का सामना करना पड़ा।

इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम की तारीफ करना इसलिए भी बनता है, क्योंकि वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन में क्रिस गेल, लेंडल सिमंस, एविन लुईस, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, किरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी थे, लेकिन ये सभी धुरंधर साउथ अफ्रीका की तेज गेंदबाजी के सामने बौने साबित हुए। इस पूरी सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम अच्छे फिनिशिंग टच के लिए जूझती नजर आई।

पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच की बात करें तो ग्रेनेडा में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम के कप्तान तेंबा बावूमा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन वे खुद पारी की तीसरी गेंद पर आउट हुए। बावजूद इसके साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 168 रन बनाए। एडन मार्क्रम ने 70 और क्विंटन डिकॉक ने 60 रन की पारी खेली। वहीं, कैरेबियाई टीम की तरफ से एविन लुईस ने 52 और हेटमायर ने 33 रन बनाए।

Related Articles

Back to top button