Facebook पर मिलेगा ट्विटर जैसा एक्पीरियंस, कंपनी कर रही है ‘Threads’ फीचर लाने की तैयारी

नई दिल्ली। फेसबुक (Facebook) अपने प्लेटफॉर्म पर ट्विटर (Twitter) पर इस्तेमाल किए जाने Thread के समान एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है. कंपनी इसकी टेस्टिंग कुछ पब्लिक फिगर के पेज पर कर रही है| जो यूजर्स को किसी एक सब्जेक्ट से जुड़े पुराने पोस्ट को आपस में कनेक्ट करने की सर्विस देगा | हालांकि, ट्विटर पर ये फीचर पहले से ही इस्तेमाल किया जा रहा है|
कैसे काम करता है Thread
कभी-कभी एक ही पोस्ट में सारी जानकारी देना संभव नहीं होता है, जिसके लिए यूजर्स 1 से ज्यादा पोस्ट भी करते हैं. थ्रेड फीचर ऐसे ही काफी सारे पोस्ट को कनेक्ट करने में मदद करता है|
रिपोर्ट के मुताबिक, “जब नई पोस्ट फॉलोअर्स के न्यूज फीड पर दिखाई देगी, तो इसे एक थ्रेड में दूसरे पोस्ट से जुड़े होने के रूप में दिखाया जाएगा।”
सोशल मीडिया कंसल्टेंट मैट नवरारा ने सबसे पहले इस फीचर को स्पॉट किया। फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म पर ‘पब्लिक फिगर’ के एक छोटे ग्रुप के साथ इस फीचर को टेस्ट कर रहा है।
थ्रेड पोस्ट में “View Post Thread” बटन होगा, जो फॉलोअर्स को थ्रेड में सभी पोस्ट देखने के लिए आसानी से नेविगेट करने देता है। जब आप बटन पर टैप करते हैं, तो आपको दिखाया जाएगा कि आप रिपोर्ट के अनुसार सभी थ्रेड पोस्ट को एक साथ देख सकते हैं।






