ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
विदेश

फिलीपींस का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, 17 लोगों की मौत, 40 लोग बचाए गए

मनिला। फिलीपींस का एक सैन्य विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में में 92 लोग सवार थे, जिसमें तीन पायलट और पांच अन्य चालक दल के सदस्य शामिल थे। बाकी सेना के जवान थे। अब तक 17 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 40 लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार रक्षा मंत्री डेल्फ़िन लोरेंजाना ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले देश के सेना प्रमुख ने जानकारी दी थी कि इस विमान में 85 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा कि सी -130 के जलते हुए मलबे से कम से कम 40 लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा सुलु प्रांत के जोलो द्वीप में लैंडिंग के वक्त हुआ।उन्होंने कहा कि बचाव दल दुर्घटना स्थल पर मौजूद है। हम प्रार्थना कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके।

सशस्त्र बलों के प्रमुख सिरिलिटो सोबेजाना ने कहा कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैनिकों को ले जा रहा था। सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में सरकारी बल दशकों से अबू सय्याफ़ के चरमपंथियों के संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने  संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर लैंड करने से चूक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सोबेजाना ने कहा कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल लाया गया और सेना बाकी को बचाने की कोशिश कर रही है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार एबीएस-सीबीएन न्यूज द्वारा ट्विटर पर शेयर किए गए एक तस्वीर में टूटे हुए विमान के मलबे से धुआं और आग की लपटें निकलती दिख रही हैं।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार फिलहाल यह भी यह स्पष्ट नहीं है कि यह विमान दुर्घटना किस कारण से हुई। मध्य फिलीपींस में बारिश हो रही है, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं है कि सुलु क्षेत्र में मौसम प्रभावित हुआ है या नहीं। सुलु के मुख्य शहर जोलो में हवाई अड्डा एक पहाड़ी इलाके से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जहां सैनिकों ने अबू सय्यफ से लड़ाई लड़ रहे हैं। कुछ उग्रवादियों ने खुद को इस्लामिक स्टेट समूह से जोड़ लिया है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और फिलीपींस ने अबू सय्याफ को बम विस्फोट, फिरौती अपहरण और सिर कलम करने के लिए एक आतंकवादी संगठन के तौर पर ब्लैकलिस्ट कर दिया है। यह वर्षों के सरकारी आक्रमणों से काफी कमजोर हो गया है, लेकिन एक खतरा बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button