ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

कोरोना के अवसाद से बाहर लाने को मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन शो

रायपुर। द ग्रैंड ब्यूटी अवार्ड्स का आयोजन राजधानी में 27 अगस्त, 2021 को किया जा रहा है। यह आयोजन कोरबा की उषा शर्मा और भोपाल की मोनिका शर्मा द्वारा किया जा रहा है। एक निजी होटल में आयोजक मोनिका शर्मा और उषा शर्मा ने बताया कि कोविड महामारी के चलते देश की मेकअप इंडस्ट्री को काफी क्षति हुई है। मेकअप इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने के लिए और कोरोना के अवसाद से बाहर लाने मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटीशियन के लिए यह शो आयोजित करना मुख्य उद्देश्य है

रायपुर में एक निजी होटल में 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय स्तर का ब्राइडल मेकअप कांटेस्ट होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतियोगी हिस्सा लेंगे। विजेताओं के साथ सभी प्रतिभागियों का बालीवुड सेलिब्रिटी द्वारा सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे चरण में नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ से उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप बालीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, प्रीति झांगयानी, अभिनेता राजा मुराद शामिल होंगे।

विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक दिखेगी

आयोजकों ने बताया कि इस शो में छत्तीसगढ़ समेत विभिन्न राज्यों की संस्कृति की झलक दिखेगी। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों का कोविड टेस्ट कराया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश में कोविड गाइडलाइन में जितने लोगों की अनुमति होगी, उतने ही लोगों को ही शो में आमंत्रित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button